राज्य

मैं अरविंद केजरीवाल ईश्वर की शपथ लेता हूं..

0
Please log in or register to do it.
अरविंद केजरीवाल अब
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री हैं। अब वो दिल्ली की जनता की नई आस और उम्मीद हैं। और अब समय आ गया है जब उन्हें दिल्ली वासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। अरविंद केजरीवाल के रामलीला मैदान पर पहुंचने के बाद पूरा का पूरा रामलीला मैदान उनके समर्थन में नारों से गूंजने लगा था।

उपराज्यपाल नजीब जंग के रामलीला मैदान पहुंचते ही केजरीवाल और उनके साथ 6 और मंत्री पद पाने वाले नेता मंच की ओर बढ़े। इनकी अगुवाई उपराज्यपाल के अंगरक्षक कर रहे थे। टीम केजरीवाल के बाकी विधायक जनता के बीच ही बैठे थे। मंच पर पहुंचकर केजरीवाल ने आम लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद शपथ ग्रहण की औपचारिक शुरूआत की गई। 

सबसे पहले उपराज्यपाल नजीब जंग ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, राखी बिड़ला, सौरभ भारद्वाज, गिरीश सोनी, और सोमनाथ भारती ने मंत्री पद की शपथ ली। 
केजरीवाल के भाषण की बड़ी बातें
अभूतपूर्व है रामलीला मैदान का नज़ारा

Leave a Reply