Politics

12 घंटे में केजरीवाल को मिला देश भर का समर्थन, पार्टी के खाते में डोनेशन की बाढ़

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने सिर्फ दिल्ली के चुनावों में अभूतपूर्व प्रदर्शन ही नहीं किया लेकिन इस पार्टी ने लगता है भारतीयों का मन मोह लिया है। आज ही दिन में आम आदमी पार्टी ने अपने पोर्टल पर डोनेशन खोला तो सिर्फ 12 घंटे में 15 लाख से ज़्यादा का डोनेशन पार्टी के खाते में जमा हो गया।
देखिए अरविंद केजरीवाल ने किस तरह से किया था लोगों से डोनेशन के लिए आह्वान

केजरीवाल ने अपने आह्वान में लोकसभा चुनावों का ज़िक्र किया है और जिस तरह से पूरे देश से लोगों का डोनेशन आ रहा है वो बता रहा है कि पूरा भारत  अब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा होने लगा है। ये दूसरी क्षेत्रीय और बड़ी पार्टियों के लिेए ख़तरे का संकेत है। ख़ासकर के उनके लिए जो आम आदमी पार्टी को अब भी आम-अमरूद पार्टी मानते हैं और उसके क़द को नकारते हैं।
देखिए किस तरह से लगातार आम आदमी के पार्टी में कहां-कहां से आ रहा है डोनेशन LIVE
ताज़ा आंकड़ों के लिए पेज रिफ्रेश करें – Press F5 to see the latest data of donation.

आम आदमी पार्टी को मिल रहा ये डोनेशन सिर्फ पार्टी के खाते में जमा हो रहा पैसा नहीं है बल्कि ये एक तरह लोकसभा के लिए वोट है और जैसे-जैसे ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी के लिए जन समर्थन भी बढ़ता जा रहा है, लोकसभा के लिए मज़बूती भी बढ़ रही है और साथ ही देश की पारम्परिक राजनीतिक पार्टियों के हार की नींव भी मूर्त रूप लेती जा रही है।
देखते जाइए जिस रफ़्तार से डोनेशन आ रहा है वो आम आदमी पार्टी की रफ़्तार को दिखाता है। आप भी यहीं पर Live देखते जाइए। शायद इसे ही कहते हैं नेता Out आम आदमी In…
मैत्रेय आएगा, होटलों के लिए खुशियां लाएगा
कोबरा पोस्ट का स्टिंग: 11 सांसदों ने की घूस की मांग

Your email address will not be published. Required fields are marked *