टैग पुरालेख: Shashi Tharoor

हामिद अंसारी: कोरोना से पहले ही ‘धार्मिक कट्टरता’ और ‘आक्रामक राष्ट्रवाद’ की महामारी का शिकार हुआ देश

नई दिल्ली: पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी (Mohammad Hamid Ansari) ने शुक्रवार को कहा कि आज देश ऐसे प्रकट और अप्रकट विचारों एवं विचारधाराओं से खतरे में दिख रहा है जो उसके हम और वो की काल्पनिक श्रेणी के आधार पर बांटने की कोशिश करती हैं। हामिद अंसारी ने यह भी कहा कि ‘कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट से पहले ही भरतीय समाज दो अन्य महामारियों- धार्मिक कट्टरता और आक्रामक राष्ट्रवाद का शिकार हो चुका, जबकि इन दोनों के मुकाबले देशप्रेम अधिक सकारात्मक अवधारणा है क्योंकि यह सैन्य और सांस्कृतिक रूप से रक्षात्मक है।’
हामिद अंसारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर की नई किताब ‘द बैटल ऑफ बिलॉन्गिंग’ (The Battle of Belonging) के डिजिटिल विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। उनके मुताबिक, चार सालों की अल्प अवधि में भी भारत ने एक उदार राष्ट्रवाद के बुनियादी नजरिए से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की एक ऐसी नई राजनीतिक परिकल्पना तक का सफर तय कर लिया जो सार्वजनिक क्षेत्र में मजबूती से घर कर गई है।
उन्होंने कहा कि, कोविड एक बहुत ही बुरी महामारी है, लेकिन इससे पहले ही हमारा समाज दो महामारियों- धार्मिक कट्टरता और आक्रामक राष्ट्रवाद का शिकार हो गया था। धार्मिक कट्टरता और उग्र राष्ट्रवाद के मुकाबले देशप्रेम ज्यादा सकारात्मक अवधारणा है।
किताब विमोचन के दौरान चर्चा में भाग लेते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक आब्दुल्ला ने कहा, 1947 में हमारे पास मौका था कि हम पाकिस्तान के साथ चले जाते, लेकिन मेरे वालिद और अन्य लोगों ने यही सोचा था कि दो राष्ट्र का सिद्धांत हमारे लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार देश को जिस तरह से देखना चाहती है उसे वह कभी स्वीकार नहीं करने वाले हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



BJP का ‘लाइट वर्जन’ बनने के चक्कर में ‘कांग्रेस जीरो’ हो जाएगी- शशि थरूर

नई दिल्ली: कांग्रस (Congress) के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ‘भाजपा लाइट’ बनने का जोखिम नहीं उठा सकती। क्योंकि इससे उसके ‘कांग्रेस जीरो’ का खतरा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के राजनीतिक संदेश का कमजोर रूप पेश नहीं करती है और कांग्रेस के भीतर भारतीय धर्मनिरपेक्षता (Secularism) की भवना अच्छी तरह से निहित एवं जीवंत है। मैं लंबे समय से यह कहता आया हूं कि, ‘पेप्सी लाइट’ का अनुसरण करते हुए ‘भाजपा लाइट’ बनाने के किसी भी प्रयास का पिरणाम ‘कोक जीरो’ की तरह ‘कांग्रेस जीरो’ होगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि, कांग्रेस किसी भी रूप और आकार में भाजपा की तरह नहीं है तथा हमें ऐसे किसी का भी कमजोर रूप बनने का प्रयास नहीं करना चाहिए जो कि हम नहीं हैं। मेरे विचार से हम ऐसा कर भी नहीं रहे हैं।
थरूर ने अपनी नई किताब ”The Battle of Belonging” को लेकर दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि सेकुलरिज्म भले ही एक शब्द है और सरकार इसे संविधान से निकाल भी देती है, फिर भी मूलभूत ढांचे की वजह से हमारा संविधान सेकुलर ही बना रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी का ‘लाइट वर्जन’ बनने का जोखिम मोल नहीं ले सकती। ऐसी कोई भी कवायद उसे ‘कांग्रेस जीरो’ की ओर ले जाएगी। कांग्रेस पार्टी बीजेपी (BJP) की राजनीतिक विचारधारा का कोई नरम रूप धारण नहीं करने जा रही है। कांग्रेस के भीतर भारत की धर्मनिरपेक्षता की भावना अभी भी गहरी जड़े जमाए हुए है।
कांग्रेस के नरम हिन्दुत्व का रुख अपनाए जाने वाले सवाल पर उन्होंने माना कि, कुछ उदारवादी भारतीयों के लिए यह मुद्दा बेहद गंभीर और वास्तविक चिंता का विषय हो सकता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी का रुख बेहद स्पष्ट है कि और वह भाजपा का लाइट वर्जन बनने की इजाजत नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि, मेरे विचार से कांग्रेस ऐसी कोई कोशिश नहीं कर रही है। उन्होंनें कोल्ड ड्रिंक पेप्सी के लाइट वर्जन की तरह पेप्सी लाइट को बीजेपी लाइट और कोक जीरो को कांग्रेस जीरो से तुलना कर इसका तर्क दिया।
हिन्दूवाद और हिन्दुत्व के बीच कांग्रेस द्वारा किए गए अंतर को समझाते हुए शशि थरूर ने कहा कि, हिन्दूवाद जिसका हम सम्मान करते हैं, वह समग्र और आलोचना से परे है, जबकि हिन्दुत्व एक राजनीतिक विचारधारा है, जो संकीर्ण और दूसरों को अलग करने वाली है। उन्होंने कहा कि, हम भाजपा की राजनीतिक विचारधारा के नरम रुख वाला कोई रूप धारण नहीं कर रहे। राहुल गांधी ने यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंदिरों में जाकर वह किसी नरम या कट्टर हिन्दुत्व का समर्थन नहीं कर रहे हैं। इसके आगे उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे को जोर-शोर से उठाती रही है और इसको लेकर वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Exclusive: सुनंदा की हुई थी हत्या, ज़बरदस्ती मुंह में डाला गया था ज़हर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्‍नी सुनंदा पुष्‍कर की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सनसनीखेज़ खुलासा करते हुए कहा है कि थरूर की पत्‍नी की हत्या हुई थी। उन्होंने ये भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वो अपने दावे के समर्थन में भी सबूत दे सकते हैं।
दरअसल एक महीने से ज्यादा वक्त बीत गया था, लोग धीरे-धीरे सुनंदा को भूलने लगे थे। लेकिन बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी के एक ट्वीट ने एक बार फिर से इस केस में नया मोड ला दिया है। स्‍वामी ने ट्वीट कर कहा है, सुनंदा के पेट से लेकर ऊपर तक कई जगहों पर गंभीर जख्‍म थे। उनकी नाक दबाकर मुंह खोला गया जिसमें रूसी जहर डाला गया।”


स्‍वामी के आरोप पर शशि थरूर भड़क गए हैं, उन्‍होंने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। थरूर का कहना है कि सुनंदा की मौत में कोई साजिश नहीं है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में थरूर ने कहा कि है कि सुनंदा की मौत स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले को आगे बढ़ाने का कोई आधार नजर नहीं आता है। वह पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच को पूरा करने में लगाए जा रहे समय को लेकर खुश नहीं हैं क्योंकि इसके चलते कई तरह की मनगढ़ंत अटकलें लग रही हैं।
गौरतलब है कि सुनंदा दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में रहस्यमय हालात में मृत पाई गई थीं। एसडीएम ने इस मामले की जांच की थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। परिवार का कहना था कि सुनंदा तनाव में थी। अब देखना होगा कि सुब्रमण्यम स्वामी के को जांच एजेंसी कितनी गंभीरता से लेती है. 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

कट सकता है शशि थरूर का टिकट, मंत्रिपद भी जाने की सम्भावना

नयी दिल्ली। सुनंदा पुष्कर की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री शशि थरूर अब सियासी सवालों के घेरे में आ गए हैं। कांग्रेस इस मामले को लेकर खुद को असहज महसूस कर रही है। कांग्रेस नेताओं को भी आशंका है कि कहीं विपक्ष इसे सियासी तूल न दे दे। अगर मामला तूल पकड़ता है तो थरूर का मंत्री पद भी खतरे में पड़ सकता है। अगर सूत्रों की मानें तो पार्टी इनके ऊपर मंत्रीपद छोड़ने का दबाव दे सकती है, क्यूंकि आनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कोई रिस्क लेना नहीं चाहती है। पार्टी नेताओं से जब इस बारे में पूछा गया तो वे फिलहाल जवाब देने से बचते रहे। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मानते है कि जिन संदिग्ध परिस्थितियों में सुनंदा की मौत हुई है, विवाद उठना लाजिमी है। इससे पार्टी को नुकसान भी हो सकता है। फिलहाल अभी कोई भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं। 
अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होना है। थरूर से जुड़े लोग कहते है कि सुनंदा उनसे तलाक लेना चाहती थी। मगर लोकसभा चुनाव के कारण ऐसा नहीं किया गया। कहा जाता है कि तलाक की खबरों से थरूर के राजनीतिक करियर पर आंच आ सकती थी। मगर पुष्कर की मौत से केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री का राजनीतिक करियर ही खतरे में पड़ गया है। साथ ही जिस तरह से मीडिया में यह मामला उछल रहा है, इसे देखते हुए पार्टी उनको दोबारा टिकट देने के मुद्दे से भी पीछे  हट सकती है। साथ ही उनका मंत्री पद तो खतरे में है ही। विवाद ज्यादा बढ़ने पर उनसे कभी भी इस्तीफा माँगा जा सकता है। 

थरूर, ट्विटर और टेंशन

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और विवादों का पुराना साथ रहा है। और ये विवाद जब भी बाहर आए हैं ट्विटर इनसे किसी न किसी तरह जुड़ा रहा है। थरूर ने साल 2008 तक यूएन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

2009 में उनके कांग्रेस के साथ उनके राजनैतिक करियर की शुरूआत हुई। आम चुनाव में उन्होंने केरल की तिरुअनंतपुरम से भारी मतों से जीत हासिल की और उन्हें विदेश राज्यमंत्री बना दिया गया। बेबाक बयानी के अलावा थरूर की एक और खासियत ये थी कि वो सोशल साइट ट्विटर के ज़रिए लोगों से संवाद बनाने वाले कुछ चुनिंदा भारतीयों में से थे, वो पहले भारतीय सेलिब्रिटी थे जिनके फॉलोअर्स की संख्या 1 लाख के पार हो गई थी।

ट्विटर पर थरूर से जुड़ा पहला बयान तब सामने आया जब उन्होंने हवाई जहाज के इकॉनमी क्लास को कैटल क्लास करार दिया था। उन्होंने लिखा था he would travel “cattle class in solidarity with all our holy cows. थरूर के इस बयान पर काफी बवाल मचा था और उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।

थरूर दूसरी बार विवादों में पड़े थे 2010 में और इस बार भी उनके एक ट्वीट ने उनके लिए इतनी बड़ी परेशानी खड़ी कर दी कि उन्हें विदेश राज्यमंत्री की अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। इस ट्वीट में उन्होंने तत्कालीन आईपीएल के चेयरमैन ललित मोदी के ट्वीट का जवाब दिया था जिससे साफ हो गया कि उनका कोच्चि की टीम में हिस्सेदार सुनंदा पुष्कर से संबंध हैं। और इसके बाद उन पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया था। हालांकि बाद में इन्ही सुनंदा पुष्कर से उन्होंने शादी कर ली थी। अब एक बार फिर ट्विटर ने उनकी ज़िंदगी में इतना बड़ा भूचाल ला दिया है।

बीमारी से नहीं मरीं सुनंदा, शरीर पर चोट के निशान – डॉक्टर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शशि थरुर की पत्नी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुरुआती तौर पर पाया गया है कि सुनंदा पुष्कर की मौत अप्राकृतिक थी और उनके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गये हैं। 
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में तीन डॉक्टरों की टीम ने सुनंदा पुष्कर का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम एसडीएम की निगरानी में किया गया और इसकी विडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम के तुरंत बाद डाक्टर ने बताया कि सुनंदा पुष्कर की मौत असामान्य है और उनके शरीर पर ज़ख़्म के निशान मिले हैं साथ ही ये भी बताया गया कि उनके शरीर में ज़हर नहीं मिला है। 
तीन डॉक्टरों की टीम की अगुवाई कर रहे डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम में असामान्य मौत पाये जाने के बाद अब बायोलॉजिकल जांच होगी, जिसमें 2-3 दिन लग सकते हैं और उसके बाद ही मौत की असली वजह को सामने रखा जा सकेगा।
हालांकि अब इतना तय है कि सुनंदा की मौत किसी बीमारी से नहीं हुई बल्कि ये एक अननेचुरल डेथ है।

थरूर का मेहर तरार को जवाब “मैं उनसे बेहद मोहब्बत करता हूं”

मेहर तरार ने ई-मेल में शशि थरूर से उनकी ज़िंदगी उनकी वजह से तनाव आने के लिए माफ़ी मांग रही थीं, तो शशि ने भी उन्हें ई-मेल से जवाब दिया और कहा कि ग़लतफ़हमी पैदा हो गई है लेकिन वो उसे दूर कर सकेंगे और जल्द ही तीनों मिल सकेंगे। पढ़ें शशि थरूर का जवाब (Courtesy: India Today Online)
मेहर तरार के ई-मेल का जवाब शशि थरूर ने कुछ इस तरह से दिया
From: Shashi Tharoor
Date: Sun, Jul 28, 2013 at 2:27 PM
Subject: Re:
To: Mehr Ttarar
आपके विचारशील और बेहद दयालु बातों के लिए धन्यवाद मेहर। मैं डरता हूं कि कभी-कभी लोगों के लिए ये समझना मुश्किल होता है कि ऐसी दोस्ती भी मुमकिन है या एक इंटेलेक्चुअल कैंपेनियनशिप ही हमें जब हम मिले थे उससे बेहद कम वक़्त में बेहद अच्छा दोस्त बना सकती है। मैं उन्हें बेहद मोहब्बत करता हूं और मुझे दुख हि को वो मुझ पर भरोसा नहीं करतीं।
हक़कीत में सुनंदा ने मुझसे कहा है कि हम अब संपर्क में न रहें? उनका स्वास्थ्य ठीक करना और उनका तनाव कम करना अभी मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और मैं उम्मीद करता हूं कि आप इसे समझोगी और मुझे माफ कर दोगी, अगर मैं फोन करना या ई-मेल करना बंद कर देता हूं। मेरे लिए आप हमेशा एक अनमोल मित्र रहेंगी और मैं उम्मीद करता हूं कि वो दिन आएगा जब हम तीनों मिल सकेंगे और इस ग़लतफहमी को दूर कर सकेंगे।
शशि



मेहर तरार का ई-मेल “धन्यवाद शशि… मेरी ज़िंदगी में आने के लिए”

सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद इंडिया टूडे ऑनलाइन ने दावा किया है कि उसके पास वो ई-मेल है जो मेहर तरार ने शशि थरूर को भेजा था

पूरा ई-मेल इस तरह है:
आपकी ज़िंदगी में जो हो रहा है उसके लिए मैं क्षमा चाहूंगी। मुझे पता है कि आपके लिए ये शादी कितनी मायने रखती है। मुझे पता है कि आपकी पत्नी आपके लिए कितनी मायने रखती है। मुझे लगता है कि आपने ग़लती से कुछ लिख दिया जब मैंने आपसे अपने शुक्रवार के आर्टिकल (जिसमें मैंने आपका नाम लिखते हुए पसंद करने के लिए धन्यवाद कहा था)। मैं दबाव में हूं। मैंने इस बारे में रात में मज़ाक किया क्योंकि मैं कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं थी। हम दो बार मिले। हम बेहद अच्छे मित्र बन गये। मैं बहुत खुश हूं और आपसे सच्चाई बताना चाह रही थी कि आपकी मित्र बनकर मैं कितना सम्मानित महसूस कर रही हूं। जैसा कि मैंने ट्वीटर और अपने आर्टिकल में कहा, मैं आपकी किताबों और आपकी राजनीतिक समझ की बहुत बड़ी फैन हूं। इतना ही नहीं आपसे अपनी ज़िंदगी के बारे में बात करके मुझे कुछ चीज़ों के बारे में नई दृष्टि मिली है। आपकी सहज शालीनता और नैतिक सोच ने मुझे कुछ चीज़ों पर दोबारा सोचने पर मजबूर किया। धन्यवाद शशि… मेरी ज़िंदगी में आने के लिए, दूर के दोस्त ही सही। कुछ चीज़ों की गहराई नापना लोगों के लिए मुश्किल होता है और वो इन शब्दों के साथ आया है कि हम जो देख नहीं सकते उसके लिए ज़िंदगी हमें एक दिशा में रहना और रहस्यमयी रहना सिखाती है। कभीकभी दो लोगों के बीच एक या दो वजहों से संवादहीनता इतनी बढ़ जाती है कि हर शब्द पर शक होता है और हर सच ओछा लगने लगता है। लेकिन आख़िर में सिर्फ सच काम करता है। तो आप जो हैं वही बने रहिये, आप कमाल के हैं। इंसाअल्लाह आप दोनों के बीच सब ठीक हो जाएगा।
आपकी पत्नी के लिए मैं समस्या बन गई हूं, इस बारे में मैं क्या कहूं। मैं सोच भी नहीं सकती कि ये मेरे छोटे बच्चे के लिए कैसा होगा। इसलिए मैं सोचती हूं कि मैं अपनी पूरी ज़िंदगी में सही रही। एक आदमी और औरत के बीच की दोस्ती को हमेशा ग़लत नज़रिये से देखा जाता है। यहां तक कि वो औरत जो आपकी ज़िंदगी का प्यार है वो भी आपकी बातों को ख़िलाफ़ देखती है।
आप मेरी दुआओं में हैं शशि। आप अपनी ज़िंदगी और शादी में खुश रहें।
दिल से माफ़ी…

सीने में दर्द, थरूर एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्होंने शनिवार तड़के सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

57 साल के थरूर को तड़के 3 बजे एम्स में आईसीयू में भर्ती किया गया जहां कई तरह की चिकिस्तीय जांच चल रही है जिसमें ईसीजी भी शामिल है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देख-रेख कर रही है। उनके सीने में तेज़ दर्द और सांस लेने में तकलीफ़ की शिकायत थी।
डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें जब अस्पताल लाया गया था तो उन्हें दिल में दर्द की शिकायत थी लेकिन अभी उनकी हालत स्थिर है।
थरूर की पत्नी के बारे में कहा जा रहा है कि वो मंत्री और पाकिस्तानी पत्रकार के साथ विवाह बाद संबंधों को लेकर परेशान थीं। पिछली रात उनका शव दिल्ली के पंच सितारा होटल में मिला। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
सुनंदा पुष्कर का शव सबसे पहले थरूर ने ही देखा था और बाद में पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद एसडीएम की निगरानी में जांच चली। इस दौरान एसडीएम ने थरूर से पूछताछ भी की।

“नहीं! ऐसा कभी नहीं होगा” – सुनंदा के आख़िरी शब्द


“नहीं! ऐसा कभी नहीं होगा”
सुनंदा के आख़िरी शब्द यही थे। ट्वीटर पर वो मेहर तरार और अपने पति शशि थरूर के बीच चल रही बात-चीत को लेकर चर्चा में थीं, लिहाज़ा उन्होंने राहुल कंवल के शो में मेहर तरार को सुनने के बाद ट्वीट किया था और कहा था कि, “राहुल कंवल! आपका शो देखा और मैं कहना चाहूंगी कि मेहर तरार ने झूठ बोला, मेरे पास वो सारे ईमेल, बीबीएम संदेश हैं जो उन्होंने मेरे पति को भेजा है। मैं झूठ नहीं बोलती”
इस पर किसी ने मज़ाक करते हुए सुनंदा से पूछा “मैम, आप और थरूर, मेहर तरार के साथ कब कॉफी विद करन में आ रही हैं?” इसी प्रश्न के उत्तर में सुनंदा ने अपना आख़िरी ट्वीट किया और कहा कि, “नहीं! ऐसा कभी नहीं होगा”

सुनंदा पुष्कर ने आख़िरी बार ट्वीटर का इस्तेमाल शुक्रवार सुबह 5.39 पर किया था। इस दौरान उन्होंने ट्वीटर पर कई लोगों को जवाब दिये थे ऐसे ही एक बातचीत के दौर में उन्हें किसी ने “get well soon” लिखा था सुनंदा ने कहा “मैं कोशिश करूंगी। KIMS में कई सारी बीमारियां निकली हैं ऐसे में कौन जानता है मुझे कब जाना है। हंसते हुए जाएंगे।”

एक और दिलचस्प ट्वीट था। राजीव कंवल को लिखे सुनंदा के ट्वीट पर किसी ने ये लिखा कि कुछ दिन पहले मेहर तरार दिल्ली में थीं। तो सुनंदा ने जवाब में लिखा “मैं जानती हूं”

सुनंदा ने झूठ में कहा कि वो जानती हैं क्योंकि मेहर तरार दिल्ली में नहीं थी, उस बंदे ने मज़ाक में कहा था और सुनंदा ने शायद अपने पति को बचाने के लिए कह दिया कि मैं जानती हूं या फिर ये भी हो सकता है कि वो भी मज़ाक का जवाब मज़ाक से दे रही हों।

इससे पहले एक ट्वीट में सुनंदा ने कहा कि, “जैसा कि हम हिंदूओं में कहा जाता है जो होना होता है वो हो के रहेगा।”

एक ट्वीट में सुनंदा ने कहा है कि शशि थरूर ने बीबीएम से मेहर तरार को 7 जनवरी को हटा दिया। और ऐसा कहते हुए वो थरूर की तारीफ़ भी करती हैं कि वो बेहद सीधे हैं।

सुनंदा पुष्कर की मौत, थरूर से हुई पूछताछ

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का शव दिल्ली के एक होटल में मिला है। सुनंदा पुष्कर और शशि थरूर की शादी विवादों के बाद साल 2010 में हुआ था। उनका शव होटल लीला में मिला है।

दिल्ली के होटल लीला के कमरा नंबर 345 में उनका शव बिस्तर पर मिला है। AICC की बैठक के सिलसिले में वो शशि थरूर के साथ दिल्ली आई थीं और इसी कमरे में ठहरी थीं। घटना के बारे में शशि थरूर ने ही पुलिस को जानकारी दी।

शशि थरूर के पीएस अभिनव कुमार ने बताया कि रात 8.30 बजे सबसे पहले शशि थरूर ने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर को होटल के कमरे में मृत देखा। उन्होंने बताया कि वो यहां एक स्वीट में रुकी थीं जिसका भीतर का कमरा अंदर से बंद था और खुल नहीं रहा था और जब होटल स्टाफ से चाबी लेकर खोला गया तो सुनंदा पुष्कर की लाश देखी गई।

अभिनव के मुताबिक थरूर ने इसकी जानकारी सबसे पहले उन्हें ही दी और उन्होंने पुलिस को बुलाया। दिल्ली पुलिस एसडीएम की निगरानी में जांच कर रही है। चूंकि थरूर और पुष्कर की शादी के 7 साल नहीं हुए थे लिहाज़ा पुलिस एसडीएम की निगरानी में काम कर रही है। जहां पुलिस न सिर्फ फोरेंसिक सबूत उठाए, बल्कि शशि थरूर, उनके स्टाफ, उनके ड्राइवर और होटल कर्मियों से पूछताछ की गई। सुबह करीब 6 बजे सुनंदा का शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया जहां तीन डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम के लिए बनाई गई।

इस बीच में अभिनव ने बताया कि सुनंदा पुष्कर कल ही होटल लीला में ठहरने आईं थीं। उनके मुताबिक केंद्रीय मंत्री के घर में पेंटिंग का काम चल रहा था लिहाज़ा वो वहां नहीं रह पा रही थीं तो उन्होंने होटल में रहने का निर्णय लिया था। जबकि ख़बर ज़ोन संवाददाता ने जब केंद्रीय मंत्री के घर तैनात सुरक्षा कर्मियों से पूछा कि क्या घर में कोई पेंटिंग का काम चल रहा है तो उनका कहना था कि नहीं ऐसा कोई काम नहीं चल रहा है।

ऐसे बयान से मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि दिल्ली में अपना घर रहते हुए मंत्री की पत्नी होटल में रुकती हैं और वहां उनकी मौत हो जाती है। हालांकि पुलिस को मौक़े से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है ऐसे मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।

ख़बर ज़ोन ने होटल के सूत्रों से जानने की कोशिश की तो पता चला कि आख़िरी बार शाम 3 बजे उन्हें देखा गया था। इसके अलावा ये भी ख़बर मिली है कि शशि थरूर ने होटल के रिसेप्शन से कमरा नंबर 345 में बात करने की कोशिश की थी लेकिन कमरे में किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे ये शक होता है कि थरूर मोबाइल पर फोन कर रहे होंगे और फोन उठ नहीं रहा होगा, लिहाज़ा उन्होंने होटल के रिसेप्शन के ज़रिए कमरे में उनसे बात करने की कोशिश की और जब उससे भी बात नहीं हो पाई तो थरूर AICC की बैठक ख़त्म होने के बाद होटल पहुंचे और पाया कि कमरा अंदर से बंद था और जब कमरा खुलवाया गया तो सुनंदा का मृत शरीर बिस्तर पर पड़ा मिला।

आपको बता दें कि दो दिनों से ट्वीटर पर केंद्रीय राज्य मंत्री शशि थरूर और पाकिस्तानी पत्रकार के बीच संदिग्ध तौर पर बातचीत चल रही थी। जिस पर पुष्कर ने बयान दिया था कि इसमें पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई का हाथ है, बाद में ये ख़बर भी आई थी कि शशि थरूर से वो तलाक लेना चाहती थीं।

फिलहाल दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और फोरेंसिक टीम कमरे से सबूत इकट्ठा कर रही है। पुलिस खुदकुशी के एंगल पर भी जांच कर रही है।

सस्पेंस और प्यार से भरी दास्तां, थरूर का ट्विटर हैंडल बंद

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर ने शक जताया कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है और उन्हें अब इसे डिएक्टिवेट करना पड़ा। थरूर के ट्विटर हैंडल से ट्वीट्स जा रहे थे जिसके बारे में थरूर साहब को पता भी नहीं था। 
मामला ये है कि थरूर के ट्विटर हैंडल से पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के लिए ट्वीट्स पोस्ट किये जा रहे थे और मोहब्बत से भरे इन पोस्ट्स का मेहर तरार भी बकायदा लगातार जवाब दे रही थीं। 
आख़िरी ट्वीट में लिखा गया था कि, “मैं जानता हूं आप मेरे कहने से सहमत हैं। पर सार्वजनिक तौर पर इसकी जरूरत नहीं है. इसके लिए हमें मिलने का इंतजार करना चाहिए। सच में मेहर।” 
एक और ट्वीट में लिखा गया, “आप मुझे अनफॉलो कर दें। आप मुझे रीट्वीट नहीं करें और ट्वीटर पर जवाब नहीं दें। मैं आप के पसंद से ज़िंदा रहूंगा। आप जो कह रही हैं उससे मैं सहमत हूं।” 
ऐसी ही पूरी बातचीत का दौर चला जिसे आप नीचे पढ़ सकते हैं। इसके बाद थरूर ने दावा किया कि किसी ने उनके ट्वीटर अकाउंट को हैक कर लिया है लिहाज़ा कुछ दिनों के लिए वो अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर रहे हैं। 
Shashi. I’m not crying any more. I’m not falling to pieces. I’m more lucid than ever. How little I knew you became visible to me.@mehrtarar 
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) January 15, 2014 
You unfollowed me. You don’t RT me and you don’t answer me on twitter. I can live with your favourites. I have your personal validation 
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) January 15, 2014 
have your personal validation of my words, I don’t need any public one. For that I will wait until we are together publically really mehr 
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) January 15, 2014 
Sorry folks, my @Twitter account has been hacked & will be temporarily deactivated. Bear with me while we solve this. 
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) January 15, 2014 
The hacked tweets, with wacky mention of a romantic connect between Pakistan columnist Mehr Tarar and Tharoor, were followed by a tweet from the minister’s wife Sunanda Pushkar’s account, which also seemed to have been hacked. 
I am sending @mehrtars bbbm msgs to the works to see what a horrible woman she is and how she iis stalking my husband 
— SunandaPTharoor (@sptvrock) January 15, 2014 
A surprised Tarar also tweeted as she sought to clarify the incident from her standpoint. The minister later told his followers that his microblogging account had been 
Okay. What’s going on? Who’s tweeting to me? I had an ‘affair’ with Shashi Tharoor and he’s tweeting to me??? How does that work? 
— Mehr Tarar (@MehrTarar) January 15, 2014 
I know Shashi T& respect him greatly. Hv tweeted/written abt it openly.Feel awful abt wht’s being tweeted. Maybe @TwitterIndia shld check? 
— Mehr Tarar (@MehrTarar) January 15, 2014 
Enough already.I’ve always praised Shashi Tharoor OPENLY on twitter.Wrote an oped on him.Reviewed his bk.FTed twts.Only b/c NOTHING to hide 
— Mehr Tarar (@MehrTarar) January 15, 2014