टैग पुरालेख: Ramgopal Yadav

रामगोपाल यादव ने लिखा मुलायम सिंह को मार्मिक पत्र

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान ने उत्तर प्रदेश चुनाव और भी रोचक बना दिया है. साथ ही भाजपा खेमे में बांछे खिलने जैसा माहौल बन रहा है. क्योंकि खबरज़ोन लगातार आपको ये बता रहा है कि सपा के गृह युद्ध में घायल या फिर मौके का फायदा उठा कर कौन कौन भाजपा के घर में घुसपैठ करने की तैयारी कर रहा है. इधर रामगोपाल यादव की बर्खास्तगी ने परिवार में ही मान-सम्मान की लड़ाई शुरू हो चुकी है. आज रामगोपाल यादव ने बर्खास्तगी के बाद जिस तरह का पत्र लिखा है उसमे उन्होंने बड़ी सादगी के साथ सारा आरोप मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के ऊपर भाजपा नेताओं पे मढ़ दिया. 
उनका लिखा हुआ पत्र नीचे आप भी पढ़ सकते हैं. 
नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव ना सिर्फ मेरे बड़े भाई हैं, बल्कि राजनीति में मेरे गुरू ही रहे हैं और रहेंगे। मैं ता उम्र उनका सम्मान करता रहूंगा, इस वक्त वो ज़रूर कुछ आसुरी शक्तियों से घिरे हुए हैं। जब वह उन ताकतों से मुक्त होंगे, तब उन्हें सच्चाई का एहसास होगा। मैं समाजवादी पार्टी में रहूं या ना रहूं पर इस घर्म युद्ध में, मैं श्री अखिलेश यादव के साथ हूं और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाने तक रहूंगा।
मुझे पार्टी से निकाले जाने का कोई दुख नहीं है, मेरे ऊपर जो घटिया आरोप लगाए गए हैं, उससे मुझे जरुर पीड़ा हुई है।
लोकतात्रिंक राजनीति में अन्य दलों के नेताओं से मिलना कोई अपराध नहीं है। सैफई में एक पारिवारिक समारोह में, प्रधानमंत्री को बुलाने के लिए जरूर मैं नेता जी के साथ मोदी जी से मिला था। पिछले दिनों बीजेपी के एक सांसद ने पहले शिवपाल सिंह के पुत्र की शादी के उपलक्ष में भोज दिया था, फिर पार्टी के ही एक एमपी ने भी बीजेपी के उस सांसद के स्वागत में भोज दिया था। माननीय नेता जी व शिवपाल जी दोनों उसमें बराबर रहे थे। ये बातें उठाना भी घटिया सोच को दर्शाता है। 
मैं फिर समाजवादी साथियों से अपील करुंगा कि वे किसी धोखे या भ्रम में नहीं पूरी ताकत से अखिलेश के साथ जुटें ताकि राजनीति के दलाल अखिलेश को हराने की अपनी कोशिश में कामयाब ना हों।
रामगोपाल यादव

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

BREAKING: रामगोपाल यादव सपा से छह साल के लिए बर्खास्त

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच ऐसा लग रहा है जैसे एक खेमा दूसरे खेमे पर बदले की कार्रवाई पर आतुर हो गया है. आज सुबह अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव सहित कुछ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया तो जवाब  मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल यादव को छह साल के पार्टी से बाहर निकाल दिया है.  इसकी सूचना सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के दी. माना जा रहा है अखिलेश कैबिनेट से शिवपाल यादव की बर्खास्तगी के बाद यह कड़ा फैसला लिया.
शिवपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में रामगोपाल यादव पर सीधे निशाना साधते हुए साफतौर पर कहा कि हमारे घर के ही कुछ लोग भाजपा से मिल गए हैं. खासकर प्रोफेसर रामगोपाल यादव भाजपा के एजेंट हैं, वो तीन बार भाजपा शीर्ष नेताओं से मिल चुके हैं.  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने  भी अमर सिंह को दलाल तक की संज्ञा दे दी है. 
उधर रामगोपाल यादव ने  बर्खास्त होने के बाद कहा कि ” किसी भी दल के नेता से मुलाक़ात एक सामान्य शिष्टाचार है, मोदी जी तो नेता जी के निमंत्रण पर सैफई तक आए थे.” उन्होंने आगे कहा कि ” दुःख बर्खास्तगी का नहीं झूठे आरोपों से है.” खबर ये भी आ रही है कि रामगोपाल यादव के पार्टी से निकाले जाने पर अखिलेश यादव नेहद नाराज हैं और शायद उनके तरफ से भी कोई बड़ी बदले कि कारवाई हो सकती है. 
मतलब साफ़ है दोनों तरफ मायां से तलवार बाहर निकाल ली गयी है, अब देखना है परिवार और पार्टी में जो ये आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ है वो किस स्तर  तक जाता है.
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें