टैग पुरालेख: NCB

Drugs Case: NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को लिया हिरासत में, छापे में घर से मिले ड्रग्स

मुंबई: बॉलीवुड ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कांट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब कॉमेडियन भारती सिंह के मुंबई स्थित घर पर रेड मारी है और उनके घर से गांजा बरामद हुआ है। घर में सर्च पूरी होने के बाद एनसीबी के भारती उनके पति हर्ष को अपने साथ ऑफिस लेकर गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई जोनल यूनिट ने कॉमेडियन एक्ट्रेस भारती सिंह और उनके पति हर्ष के घर पर रेड किया। एनसीबी अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा इलाके में छापेमारी की।
एनसीबी की पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। इससे पहले एनसीबी ने अभिनेता अर्जुन रामपाल और फिल्म निर्माता फिरोज नाडियावाला के घर पर भी ड्रग्स की जांच के सिलसिले में इस महीने की शुरुआत में छापा मारा था। अर्जुन रामपाल से एनसीबी ने 13 नवंबर को करीब 7 घंटे तक पूछताथ की थी। हालांकि, रामपाल ने संवाददाताओं से कहा था कि मादक पदार्थ से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मेरे आवास पर जो दवाइयां मिली थी, उसकी पर्ची मेरे पास है और पर्ची को एनसीबी अधिकारियों को सुपुर्द किया जा रहा है।
एनसीही ने पवर्तन निदेशालय (ईडी) से आधिकारिक सूचना मिलने के आधार पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के ड्रग्स लेने और रखने के मामले में जांच शुरू की है। इस दौरान एनसीबी को कई चैट मिली है और यह सब कुछ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुआ है।
सुशांत राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था, और बाद में कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था। रिया ने ड्रग्स की खरीद के आरोप में लगभग एक महीने जेल में बिताया था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Arjun Rampal की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला आज फिर पहुंची NCB दफ्तर

मुंबई: फिल्म कलाकारों की मुश्किलें इन दिनों बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड और ड्रग माफियाओं के बीच कथित संबंधों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड व दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएडिस (Gabriella Demetriades) को गुरुवार दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। एनसीबी अधिकारियों द्वारा बुधवार को 6 घंटे से अधिक समय तक ग्रैबिएला से पूछताछ की जा चुकी है।
गैब्रिएला यहां एनसीबी के ऑफिस सुबह ही पहुंच गईं। NCB ने सोमवार को अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से एजेंसी को कुछ प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। 19 अक्टूबर को ड्रग संबंधित एक मामले में गैब्रिएला के भाई अगिसियालोस को गिरफ्तार किया जा चुका है और इसी के बाद पूछताछ के लिए अर्जुन रामपाल को भी तलब किया गया था।
बताते चलें कि, रविवार को फिल्मकार फिरोज नाडियाडवाला के घर पर एनसीबी द्वारा छापेमारी किए जाने और उनकी पत्नी शबाना सईद को अरेस्ट किए जाने के बाद ड्रग्स केस एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। हालांकि शबाना को सोमवार को ही जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इस मामले में अबतक कई ड्रग पैडलर को अरेस्ट किया जा चुका है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



ड्रग्स केस: NCB ने अर्जुन रामपाल के घर पर मारा छापा, ड्राइवर को हिरासत में लिया

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सोमवार को एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा है। एनसीबी की एक टीन ने अर्जुन रामपाल के घर और दफ्तर में सर्च ऑपरेशन किया। खबरों के अनुसार, अर्जुन रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले एनसीबी ने ड्रग्स रखने और खरीद-फरोख्त करने के जुर्म में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैब्रिएला डिमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस को एक बार फिर हिरासत में लिया। खबर है कि अगिसियालोस को केस में जमानत मिल गई थी, जिसके तुरंत बाद एनसीबी ने उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया। इसके अलावा एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शंस के पूर्व एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद को एक अन्य मामले में भी गिरफ्तार किया है।
रविवार को बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ‘फिर हेरा फेरी’ और वेलकम बैक’ जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर पर छापा मारा था। इस छापेमारी में नाडियाडवाला के घर से करीब 10 ग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन कब्जे में लिए गए हैं। दो गवाहों की मौजूदगी में फिरोज की पत्नी शबाना सईद को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को NCB ने मुंबई की चार अलग-अलग लोकेशंस पर छापा मारा था। इस दौरान कमर्शियल क्वांटिटी में गांजा, चरस और एन अन्य ड्रग बरामद हुई थी। शनिवार शाम हुई छापेमारी के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनसे फिलहाल जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें