टैग पुरालेख: Manmohan Singh

क्या पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं?

चंडीगढ़/अबोहर। एक सनसनीखेज़ खबर पंजाब के अबोहर में अभी फैली हुई है. वहाँ एक ज़बरदस्त चर्चा है कि क्या देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी श्रीमति गुरशरण कौर भाजपा में शामिल हो गयीं हैं? 
दरअसल चुनावों के मौसम में बैनर-पोस्टर छपवाने की जल्दबाजी में नेता ऐसी-ऐसी गलतियां कर रहे है, जिन्हें सुनकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लें। ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया पंजाब के अबोहर शहर में सामने आया। 
अबोहर में भाजपा आईटी सेल की जिला अध्यक्ष सरिता मलेठिया द्वारा लगाए गए बैनर में भाजपा की सांसद गुरचरण कौर के स्थान पर प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की फोटो छाप दी।
जैसे ही यह बैनर मुख्य चौराहे पर लगाया गया तो लोगों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गईं। पता चलते ही भाजपा नेताओं ने गुरशरण कौर की फोटो को फाड़ दिया। इस बैनर के लगने से भाजपा की किरकिरी हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू पार्क के बाहर अग्रसेन चौक पर आईटी सेल की जिला अध्यक्ष सरिता चौधरी द्वारा अपने नेताओं के सम्मान में एक बड़ा पोस्टर लगवाया गया है।
इसमें सांसद गुरचरण कौर के स्थान पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पत्नी गुरशरण कौर का फोटो लगा हुआ है। इस बारे में जब भाजपा कार्यकर्ताओं को पता चला तो उन्होंने फोटो को वहां से फाड़ दिया। 
इस मामले पर भाजपा नेताओं ने सफाई देते हुए कहा कि यह फोटो पोस्टर बनाने वाले की गलती से लगी है, जबकि उसे सांसद गुरचरण कौर की फोटो लगाने को कहा गया था।
इतना ही नहीं इंटरनेट पर सांसद गुरचरण कौर की फोटो है ही नहीं और उनका नाम लिखने पर गुरशरण कौर की फोटो ही सामने आती है। इस बारे में सरिता मलेठिया से संपर्क करने की कोशिश की तो उनके दोनों मोबाइल पहुंच से बाहर थे।
लोगों का कहना है कि एक ओर तो भाजपा का आईटी सेल लोगों को सूचना एवं तकनीकी के माध्यम से पार्टी के साथ जोड़ने का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर खुद के पोस्टर में इतनी बड़ी गलती पार्टी में इनकी जमकर किरकिरी हो रही है। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

हम योद्धा हैं, सिर उठाकर मुक़ाबला करेंगे – राहुल गांधी

नई दिल्ली। तालकटोरा स्टेडियम में चुनावी कमान मिलने के बाद पहली बार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे हॉल में सभी नेता राहुल को सुनने के लिए उतावले थे। और उन्होंने जब अपने अंदाज़ में बोलना शुरू किया तो उन्होंने ये जता दिया कि कांग्रेस के वर्तमान और भविष्य की बागडोर उन्होंने थाम ली है। 
उन्होंने भाषण की शुरुआत कांग्रेस के सिपाहियों को धन्यवाद करते हुए शुरू की। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी उनके कार्यकाल में राष्ट्र के लिए कामों के लिए धन्यवाद दिया। RTI को लेकर उन्होंने सारा का सारा श्रेय पार्टी को दिया और कहा कि इस एक्ट से देश को एक नई ताक़ मिली है। इसके बाद उन्होंने लोकपाल बिल को लेकर भी सारा श्रेय ख़ुद को और पार्टी को दे दिया। 
राहुल ने लोकपाल को लेकर कहा, “लोकपाल पर लोगों ने तमाशा किया, लेकिन उसे पास किसने किया? हमने किया।” 
उन्होंने कांग्रेस पार्टी की बड़ाई करते हुए कहा कि, “कांग्रेस ने आज़ादी से पहले या बाद में जो भी काम किया है वो देश के लोगों को शक्ति देने के लिए किया है।”
राहुल ने कहा कि भारत की समस्याओं को दूर करने के लिए इस क्रांतिकारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जारी रखना होगा। प्रधानमंत्री की बड़ाई करते हुए राहुल ने कहा कि भारत उनकी अगुवाई में विकास और स्थिरता को देखा है। 
उन्होंने महिलाओं के बारे में बोलते हुए कहा कि वो चाहेंगे कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में 50% महिलाएं हों। 

राहुल गांधी की बड़ी बातें

लोकतंत्र एक व्यक्ति से नहीं चलता

हम युवाओं और महिलाओं से पूछेंगे, दलितों, किसानों, मज़दूरों, उद्योगपतियों से पूछेंगे और उनके हिसाब से अपना घोषणा पत्र तैयार करेंगे

हम न्यूनतम मज़दूरी लेकर आए और देश को इतिहास में सबसे ज़्यादा विकास दर दी

हम ब्लॉक अध्यक्षों से पूछेंगे, कार्यकर्ताओं, ज़िला अध्यक्षों से पूछकर 15 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को चयन करेंगे

अगले साल हम सुरक्षा कर्मियों और मज़दूरों के ग़रीब वर्ग को मध्य वर्ग में लाने की ओर काम करेंगे।

कार्यकर्ताओं की आवाज़ कांग्रेस की सरकारों द्वारा सुनी जाएगी

हमें कांग्रेस पार्टी को युवाओं के लिए खोलना होगा, नई पीढ़ी और नई सोच के लिए खोलना होगा

मैं AICC की बैठक में 50% महिलाओं को देखना चाहता हूं

मैं लोकसभा में और मुख्यमंत्रियों में भी 50% महिलाओं को देखना चाहता हूं

9 सिलिंडर काफी नहीं हैं, देश की महिलाएं 12 सिलिंडर चाहती हैं

हमारा विपक्ष गंजों को भी कंघी बेच सकता है

सबसे नई पार्टी तो गंजों के बाल भी काट सकती है

संविधान के हिसाब से हमारे सांसद ही प्रधानमंत्री चुनेंगे

हम यहां अलग-अलग व्यक्तियों के तौर पर इकट्ठा नहीं हुए, हम एक आईडिया के ट्रस्टी के तौर पर इकट्ठा हुए हैं

हमारा आईडिया मुझसे बड़ा है, पीएम से बड़ा है, कांग्रेस अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से बड़ा है

मैं कांग्रेस का एक सिपाही हूं, मैं वही करना चाहूंगा जो आप मुझसे करवाना चाहेंगे

भारत ने हमें बुरे हालात में भी एक रहना सिखाया है

हमारी कमियां कितना भी हमें परेशान करें, हम अपने देश को चाहते हैं

हमारे सामने आगे एक कड़ा मुक़ाबला है, हम मुक़ाबले में योद्धाओं की तरह सर ऊंचा कर के जाएंगे

केजरीवाल ने शीला का फ़ैसला पलटा, दिल्ली में रिटेल में FDI ख़त्म


नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने अपने घोषणा पत्र में किये एक और वादे को पूरा करते हुए पिछली सरकार के रिटेल में FDI की मंज़ूरी को रद्द कर दिया है। चुनावों के दौरान अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वो केंद्र के रिटेल में FDI के फ़ैसले से सहमत नहीं हैं।
साल 2012 में डॉ. मनमोहन सिंह ने विपक्ष और उनके कुछ सहयोगियों के विरोध के बावजूद रिटेल में एफडीआई को मंज़ूरी दी थी। इस मुद्दे पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने यूपीए सरकार से समर्थन वापस ले लिया था जिससे यूपीए की सरकार अल्पमत में चली गई थी।
बाज़ार के समीक्षकों का मानना है कि विदेशी खिलाड़ी 450 बिलियन डॉलर के रिटेल सेक्टर में घुसेंगे तो लाखों छोटे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी छिन जाएगी। केंद्रीय सरकार ने कहा था कि इस क़दम से जिस देश में एक तिहाई फल और सब्ज़ियां सड़ जाती हैं या ख़राब हो जाती हैं वो बर्बादी बचेगी और देश में महंगाई कम होगी।
केंद्र ने राज्य सरकारों को अधिकार दिया हुआ कि वो चाहे तो अपने राज्य में इसे लागू करे या न करे। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने राजधानी में रिटेल में FDI को मंज़ूरी दी थी जिसे अरविंद केजरीवाल की सरकार ने वापस ले लिया।
अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय राजस्व और उद्योग मंत्रालय को लिखा है कि उनकी सरकार राजधानी में रिटेल सेक्टर में लिबरलाइज़ेशन के साथ नहीं है।

नरेंद्र मोदी का पीएम को जवाब, बोले चंद महीनों में आ रहे हैं ‘सरकार’!

नई दिल्ली। एक तरह से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला किया और 12वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छे दिन जल्द ही आनेवाले हैं, मैं कहता हूं कि कुछ महीनों में बेहतर दिन आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने बुधवार को इसी सम्मेलन को संबोधित किया था और कहा था कि भारत के वर्तमान को लेकर निराश होने या भविष्य को लेकर चिंता करने की कोई ज़रुरत नहीं है। एक तरह से इसी का जवाब देते हुए नरेंद्र मोगी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छे दिन जल्दी आएंगे। मैं सहमत हूं। कुछ महीनों में बेहतर दिन आयेंगे” नरेंद्र मोदी ने ये कहकर 2014 में बीजेपी की जीत का इशारा किया और प्रवासी भारतीयों को ये बताने की कोशिश की कि आनेवाले दिनों में भारत की सरकार बीजेपी चलानेवाली है, न कि मनमोहन सिंह की कांग्रेस पार्टी।

हालांकि मोदी ने ये भी कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच की सियासत राष्ट्रहित में नहीं है।

वैसे नरेंद्र मोदी जहां हों वहां विवाद न हो ये कैसे हो सकता है। गोवा के सीएम मनोहर परिकर को भी सम्मेलन में आना था लेकिन आख़िरी मौके पर उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया, शायद उन्होंने ऐसा कर के नरेंद्र मोदी को जगह देने की कोशिश की। नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों में बाकी तीन कांग्रेस के हैं, हरियाणा से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मेघालय से मुकुल संगमा और केरल से ऊमेन चांडी।

भारत के भविष्य को लेकर चिंतित न हों: मनमोहन सिंह

नई दिल्ली। पिछले 10 सालों में भारत ने जो प्रगति हासिल की है, उसे लेकर भारत के बाहर अब ऐसे विचार बन रहे हैं कि भारत अब उस गति से प्रगति नहीं कर पा रहा। इस पर प्रधानमंत्री का कहना है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है।
बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 12वें प्रवासी भारतीय दिवस पर बोल रहे थे। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को आश्वस्त कराया कि वर्तमान और भविष्य के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि, “बाहर में ऐसा विचार बन रहा है कि पिछली कुछ तिमाहियों से भारत पिछले दशक की अपनी विकास की गति को खो रहा है। मैं इस बारे में आश्वस्त करना चाहूंगा कि हमारे वर्तमान को लेकर निराश होने और भविष्य को लेकर चिंता करने की कोई वजह नहीं है।”
विदेशों में रहे भारतीयों से उन्होंने अपील की कि वो देश के भविष्य के साथ पूरे भरोसे और आशा के जुड़े रहें।

पीएम मोदी होंगे विनाशकारी: मनमोहन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वो देश के पीएम बनने के लायक नहीं हैं और अगर वो पीएम बनते हैं तो ये देश के लिए विनाशकारी होगा। उन्होंने 2002 दंगों को याद करते हुए कहा कि अहमदाबाद की सड़कों पर मासूमों का क़त्ल-ए-आम हुआ।

उन्होंने कहा कि हमें अफसोस है कि हमारा काम लोगों तक नहीं पहुंचा। इससे पहले उन्होंने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने इसके लिए माना कि सरकार का काम लोगों तक नहीं पहुंच सका। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण इलाकों तक विकास पहुंचा है, लोगों की प्रति व्यक्ति 4 गुणा तक बढ़ी है।

हालांकि प्रधानमंत्री ने महंगाई को लेकर एक तरह से अपनी सरकार को असफल करार दिया। उन्होंने कहा कि हम बढ़ती महंगाई को रोक नहीं सके, वहीं उन्होंने ये भी कहा कि देश में बेरोज़गारी बढ़ी है और हम लोगों को रोज़गार देने में उस हद तक सफ़ल नहीं रहे।

राहुल होते तो सरकार मज़बूत होती
प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी की तारीफ़ करते हुए कहा कि अगर वो सरकार में होते तो सरकार को मज़बूती मिलती।

अगले चुनावों के बाद नये पीएम को कार्यभार दूंगा: मनमोहन
संवाददाताओं से बात करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ये साफ़ कर दिया है कि वो अब 2014 के बाद प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2014 लोकसभा चुनावों तक वो प्रधानमंत्री बने रहेंगे और उसके बाद नए प्रधानमंत्री को कार्यभार सौंपेंगे।

दिल्ली में वो संवाददाताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। हाल ही में उनके पीएम दफ़्तर छोड़ने की ख़बरें आई थीं और राहुल गांधी के यूपीए2 में ही प्रधानमंत्री बनने की ख़बरें आई थीं जिसे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खारिज करते हुए कहा कि वो 2014 तक प्रधानमंत्री बने हुए हैं।
उन्होंने साफ किया कि उन्होंने कभी इस्तीफ़ा देने की नहीं सोची और अपने काम को ईमानदारी के साथ किया है। राहुल के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास उनकी जगह लेने की पूरी योग्यता है। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं पार्टी सही वक़्त पर फ़ैसला लेगी।

क्या प्रधानमंत्री देंगे जेटली के सवालों का जवाब?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की प्रेस कांफ्रेंस से पहले बीजेपी ने उनसे कुछ सवाल पूछे हैं, जिसमें ये भी शामिल है कि वो बताएं कि इतिहास उनके कार्यकाल को किस तरह से देखेगा, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ खड़े होने में असफल और संवैधानिक संस्था के सबवर्ज़न के तौर पर?
राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि वो प्रधानमंत्री से 5 सवाल पूछना चाहते हैं। उन्होंने डॉ. सिंह से जानने की कोशिश की है कि उनकी राय में इतिहास उनके कार्यकाल को प्रधानमंत्री के तौर पर किस तरह से देखेगा और क्या प्रधानमंत्री के तौर पर काम करने से ज़्यादा उन्हें नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री के तौर पर ज़्यादा संतुष्टी मिली?
जेटली ने कहा कि, “उनकी (मनमोहन सिंह) की सरकार को सबसे भ्रष्ट माना जा रहा है, तो क्या वो ये महसूस कर रहे हैं कि जब हालात कुछ और कह रहे थे तो वो ख़ुद को साबित करने में असफल रहे।”
एक ख्यात अर्थशास्त्री के तौर पर प्रधानमंत्री से अरुण जेटली ने पूछा कि क्या वो महसूस करते हैं कि वो अर्थव्यवस्था के प्रबंधन में वो ग़लत रहे जिससे निवेश का चक्र टूट गया?
जेटली ने ये भी पूछा है क्या वो सीबीआई, सीवीसी, जेपीसी और लोकसेवा जैसी संस्थाओं में संस्थागत तोड़फोड़ की ज़िम्मेदारी ले सकते हैं?

चुनाव से पहले राहुल बनेंगे प्रधानमंत्री, मनमोहन देंगे इस्तीफा?

नयी दिल्ली। ऐसा माना जा रहा है कि नए साल के आगमन पर कांग्रेस एक नया दांव चलने वाली है। ये कहना है अंग्रेजी अखबार ‘टेलीग्राफ’ का। अखबार के अनुसार जनवरी में मनमोहन सिंह इस्तीफा दे कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बना सकते हैं। अभी तक पक्के तौर पर नहीं पता चला है कि इस खबर की सच्चाई कितनी है। लेकिन देखना ये है कि कांग्रेस का ये दांव आने वाले चुनाव में कितना कारगर साबित होगा? टेलीग्राफ के मुताविक “अगर राहुल को अभी प्रधानमंत्री बना दिया जाता है तो कांग्रेस में अगले लीडरशीप  की समस्या पर भी विराम लग जाएगा। साथ ही अगर चुनाव के बाद UPA बहुमत में नहीं आती है तो पूर्व प्रधानमंत्री का विपक्ष में बैठना ज्यादा असरदार होगा और विपक्ष के नेता के रूप में  इसका एक अलग वजन रहेगा। 

गौरतलब हो कि गाहे-बगाहे कांग्रेस में लीडरशिप के लिए आवाज़ उठती रही है। कल ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदम्ब्रम ने इस बात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि पार्टी को अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार ज़ल्दी तय कर देना चाहिए। ज्ञात हो कि खबरजोन ने भी इस बात की पुष्टि की थी राहुल गांधी ही अगले प्रधानमंत्री उम्मीदवार होंगे। अभी तक प्राप्त खबरों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि जनवरी में होने वाली AICC की बैठक में ये तय किया जाएगा  कि राहुल को प्रधानमंत्री की शपथ दिलायी जाए या नहीं। साथ ही इसके फायदे-नुकसान पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी और अगर सबकुछ नीतिगत सही होगा तो राहुल गांधी चुनाव के पहले ही देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। 

कांग्रेसी हैं अनुशासनहीन! – सोनिया गांधी

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल शायद कांग्रेस को सपने में भी सताने लगे हैं। शायद इसीलिए हर सुबह अरविंद केजरीवाल पर एक न एक हमला कांग्रेस की ओर से आ ही जाता है। ताज़ा हमला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से आया है जिन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में केजरीवाल पर निशाना साधा।
बैठक में हाल में विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार पर कांग्रेस चर्चा कर रही थी। सोनिया गांधी हार से हताश न होने की बात कही तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि, “नेताओं को ऐसे वादें नहीं करने चाहिए, जो व्यावहारिक न हों।”

कांग्रेसी हैं अनुशासनहीन!

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में हार की समीक्षा भी की गई और यूपीए सरकार के दस साल के कार्यकाल से जुड़ी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी पेश की गई। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेताओं को समझाया कि हार से हताश नहीं होना है, ये हार अनुशासन की कमी की वजह से आई है जिसे दुरुस्त करने की ज़रुरत है।
हालिया चुनावों में कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी है। राजस्थान और दिल्ली में कांग्रेस अपनी सत्ता को बनाए नहीं रख पाई और पूरी तरह से साफ़ हो गई। दोनों ही राज्यों कांग्रेस की सीटें 10% के आस-पास पहुंच गईं।