टैग पुरालेख: LAC

CDS बिपिन रावत बोले- लद्दाख में एलएसी के पास हालात अब भी तनावपूर्ण, LAC पर बदलाव मंजूर नहीं

नई दिल्ली: भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉक (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। रावत ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के लगातार छद्म युद्ध और भारत के खिलाफ दुष्टतापूर्ण बयानबाजी के कारण भारत और पाकिस्तान के संबंध और भी खराब हो गए हैं। ये बात उन्होंने नेशनल डिफेंस कॉलेज द्वारा आयोजित डायमंड जुबली वेबिनार, 2020 में कही।
जनरल रावत ने कहा कि, चीन की पीएलए लद्दाख में अपने दुस्साहस को लेकर भारतीय बलों की मजबूत प्रतिक्रिया के कारण अप्रत्याशित परिणाम का समाना कर रही है। सीमा पर झड़पों और बिना उकसावे के सैन्य कार्यवाई के बड़े संघर्ष में तब्दील होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 
इसके आगे उन्होंने कहा कि, जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के लगातार छद्म युद्ध और भारत के खिलाफ दुष्टतापूर्ण बयानबाजी के कारण भारत और पाकिस्तान के संबंध और भी खराब हो गए हैं। पाकिस्तान ने सशस्त्र इस्लामी विद्रोह और आतंकवाद के केंद्र में रहना जारी रखा है। तीन दशकों से पाकिस्तान की सेना और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू-कश्मीर में छद्म युद्ध कर रही है। पाकिस्तान भारत के अंदर सामाजिक असहमति पैदा करने के लिए सांप्रदायिकता का झूठा प्रचार कर रहा है।
बताते चलें कि, चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तैनात जवानों को भीषण सर्दी में इस्तेमाल होने वाले कपड़े दिए गए हैं। यह कपड़े अमेरिका से खरीदे गए हैं कि ताकि कड़ाके की सर्दी में भी जवान मुस्तैद रहे। गर्म कपड़ों के साथ ही जवानों को एसआईजी असॉल्ट राइफल दी गई है। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि बेहद सर्द मौसम में चुनौतियों से निपटने के लिए जवानों को खास कपड़े और हथियार दिए गए हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



तनाव के बीच भारत ने लौटाया चीनी सैनिक को, LAC पार कर आया था लद्दाख

लद्दाख: इस वक्त भारत और चीन के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है, इस बीच भारतीय सेना ने एक चीनी सैनिक को पकड़ा था। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उसका एक सिपागी रविवार रात को सीमा के पास से लापता हो गया। भारत ने कल रात चुशूल मोल्दो में बैठक स्थल पर चीनी सेना के कॉर्पोरल वांग हां लॉन्ग को चीनी सेना को सैंप दिया।
चीन ने भारतीय सेना से प्रोटोकॉल के हिसाब से अपने सैमिक को लौटाने की गुहार लगाई थी। भारतीय सेना ने सोमवार को कहा था कि उसने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सौनिक को पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में सोमवार को पकड़ा है, जिसकी पहचान कर्नल के रूप में हुई है।
पश्चिमी थिएटर कमान के प्रवक्ता कर्नल झांग शुइली ने सोमवार रात को लापता पीएलए सैनिक पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि, हमारा एक चीनी सिपही उस वक्त लापता हो गया, जब वह 18 अक्टूबर की रात एक चरवाहे को अपना खोए हुए याक को खोजने में मदद कर रहा था। अपने सैनिक का पहचान न बताते हुए कहा कि, घटना के तुरंत बाद ही चीनी सीमा रक्षकों ने भारतीय पक्ष को घटना की सूचना दे दी थी और उम्मीद जताई कि भारतीय पक्ष चीनी सैनिक को खोजने और उसे रेस्क्यू करने में मदद करेगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

भारत की उत्तरी सीमा पर चीन ने तैनात किए 60 हजार सैनिक- माइक पोम्पियो

टोक्यो: भारत और चीन के बीच इस वक्त तनाव जारी है, इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अपने एक बयान में कहा है कि चीन ने भारत से लगती उत्तरी सीमा पर 60 हजार सैनिक तैनात किए हैं। उन्होंने कहा कि, सीमा पर तनाव को लेकर चीन के व्यवहार पर उसे फटकार लगाते हुए कहा कि बीजिंग क्वाड देशों के लिए खतरा बन गया है।
हिंद-प्रशांत देशों के विदेश मंत्रियों को क्वाड समूह के रूप में जाना जाता है। क्वाड देशों में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल है। इन देशों के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को जापान की राजधानी टोक्यो में मुलाकात की। कोरोना वायरस महामारी के शुरू होने के बाद यह विदेश मंत्रियों की पहली मुलाकात थी। विदेश मंत्रियों की यह बैठक हिंद-प्रशांत, दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक सैन्य रवैये और पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत के साथ तनाव के बीच हुई।
टोक्यो में भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्षों के साथ दूसरी क्वाड बैठक में भाग लेने के बाद पोम्पियो अमेरिका लौट गए। शुक्रवार को अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, भारतीय सेना उत्तरी सीमा पर 60 हजार चीनी जवानों की तैनाती को देख रही है। उन्होंने कहा, मैं भारत, ऑस्ट्रेलिया, और जापान के अपने समकक्षों के साथ था। मैं क्वाड की बैठक में भाग लेने गया था। यह एक ऐसा प्रारूप है, जिसमें बड़े लोकतंत्र और शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं वाले चार देश शामिल हैं। इनमें से हर एक देश को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा खतरे का अंदेशा है।
पोम्पियो ने कहा कि चीन ने अब भारत के साथ लगने वाली सीमा पर बड़ी संख्या में जवानों को तैनात करना शुरू कर दिया है। चीनी सेना की तरफ से 60 हजार जवानों को सीमा पर तैना किया गया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी सभी के लिए खतरा है। जब ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि चीन को वुहान से आए कोरोना वायरस को लेकर जांच करनी चाहिए, तो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने उसे धमकाया और डराने की कोशिश की।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें