टैग पुरालेख: Kapil sibal

कांग्रेस में घमासान: अधीर रंजन ने कहा- कपिल सिब्बल को दिक्कत है तो ज्वाइन कर सकते हैं दूसरी पार्टी

नई दिल्ली: बिहार चुनाव के साथ 11 राज्यों के उपचुनाव में कांग्रेस (Congress) को मिली करारी हार के बाद पार्टी में घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) के आत्मविश्लेषण वाले बयान पर पलटवार करते हुए लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उन्हें नई पार्टी बना लेने या दल बदल लेने को कहा है। अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chaudhary) ने कहा कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री को यदी लगता है कांग्रेस सही पार्टी नहीं है तो वह नई पार्टी बना लें या फिर किसी और पार्टी में जाने के लिए आजाद हैं।
अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कहा कि, अगर कोई नेता सोचता है कि कांग्रेस उसके लिए सही पार्टी नहीं है तो वो नई पार्टी बना सकता है या कोई और पार्टी जॉइन कर सकता है, जिसके बारे में वो सोचता हो कि ये उसके लिए सही दल है, लेकिन उनको इस तरह का शर्मनाक गतिविधियों में लिप्त नहीं होना चाहिए, जिससे कांग्रेस पार्टी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हों।
इसके आगे उन्होंने कहा, ऐसे वरिष्ठ नेताओं को इस तरह की बयानबाजी में नहीं पड़ना चाहिए। उन्हें गांधी परिवार से निकटता प्राप्त है। वो किसी भी विषय को पार्टी आलाकमान के सामने या फिर पार्टी फोरम में रख सकते हैं। बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि, अगर ऐसे नेता वाकई संवेदनशील थे तो उनको जमीन पर यह फर्क साबित करना था, क्या उन्होंने पार्टी के हित में बिहार चुनाव में कोई काम किया।
कपिल सिब्बल के इस बयान पर बढ़ा विवाद

दरअसल, सोमवार को अपने दिए एक इंटरव्यू में कपिल सिब्बल ने कहा था कि जनता कांग्रेस को मजबूत विकल्प के तौर पर नहीं देख रही है। कांग्रेस ने न सिर्फ बिहार चुनाव बल्कि देश के अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव को भी पार्टी ने गंभीरता से नहीं लिया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


Kapil Sibal ने फिर उठाया Congress में नेतृत्व का मामला, बोले- पार्टी को विकल्प नहीं मानती देश की जनता

नई दिल्ली: बिहार (Bihar Election 2020) में महागठबंधन की हार के बाद कांग्रेस (Congress) पर सवाल उठने लगे हैं। पार्टी में ही विरोध के स्वर खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने कहा है कि कांग्रेस को लोग विकल्प नहीं मानते हैं। उन्होंने यह टिप्पणी बिहार, गुजरात समेत हाल ही में हुए विभिन्न राज्यों में विधानसभा और विधानसभा उप-चुनावों को लेकर की है। उन्होंने कहा कि, यदि छह साल तक कांग्रेस ने आत्मनिरीक्षण नहीं किया है तो हमें आत्मनिरीक्षण के लिए क्या उम्मीद है?
कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने आगे कहा कि, संगठनात्मक रूप से हम जानते हैं कि क्या गलत है। मुझे लगता है कि हमारे पास सभी उत्तर हैं। कांग्रेस पार्टी खुद ही सारे जवाब जानती है। लेकिन वे उन उत्तरों को पहचानने के इच्छुक नहीं हैं। यदि वे उन उत्तरों को नहीं पहचानते हैं, तो ग्राफ में गिरावट जारी रहेगी। यह खेदजनक स्थिति है कि कांग्रेस में है और यही वह है जिसके बारे में हम चिंतित हैं।
इसके आगे कांग्रेस नेता ने कहा, यह भयानक खबर है। लंबे समय से, हम वैसे भी बिहार में एक प्रभावी विकल्प नहीं हैं। हम 25 साल से अधिक समय से उत्तर प्रदेश में एक विकल्प नहीं हैं। ये बड़े राज्य हैं। और यहां तक ​​कि गुजरात में भी, जहां हम तीसरी ताकत के अभाव में विकल्प हैं। हमने लोकसभा की सभी सीटें खो दीं और वर्तमान उपचुनावों में हम बिल्कुल भी गोल नहीं कर पा, तो जाहिर है कि गुजरात के लोग नहीं हमें एक प्रभावी विकल्प पर विचार करें। मध्य प्रदेश में, 28 उप-चुनावों में हमारे आठ उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल से एक इंटरव्यू के दौरान जब सवाल पूछा गया कि, पार्टी लीडरशिप बिहार हार को एक और हार की तरह देख रही है, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं मालूम। मैं यहां सिर्फ अपने बारे में बात कर रहा हूं। मैंने लीडरशिप को मुझे कुछ भी बताते हुए नहीं सुना, इसलिए मुझे नहीं मालूम। मुझे बस लीडरशिप के आसपास वाली आवाजें ही सुनाई देती हैं। हमें अभी भी कांग्रेस पार्टी से बिहार चुनाव और उप-चुनाव में हालिया प्रदर्शन पर उनकी राय का इंतजार है। उन्होंने कहा कि, यह भी हो सकता है कि वे सोचते हों कि सबकुछ ठीक है और हमे हमेशा की तरह लेते हों।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



अगर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी सीट बदलेंगे तो हम भी उनका पीछा करेंगे: केजरीवाल

नई दिल्ली। “अगर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी पुरानी सीट छोड़ कर किसी और जगह से चुनाव लड़ेंगे तो हम भी अपनी प्रकाशित प्रत्याशियों की लिस्ट में फेर बदल करेंगे।” उक्त बातें कल अरविन्द केजरीवाल ने कही है। केजरीवाल के अनुसार “हमने कपिल सिब्बल के खिलाफ तय किया है कि जाने-माने पूर्व पत्रकार आशुतोष चुनाव लड़ेंगे, लेकिन ऐसा सुनने में आ रहा है कि वो अब चंडीगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। अगर इसमें ज़रा सी भी सच्चाई है तो आशुतोष भी कपिल सिब्बल के खिलाफ चंडीगढ़ से ही चुनाव लड़ेंगे।” 
यहाँ बिलकुल साफ़ है कि आम आदमी पार्टी के घोषित प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी का पीछा हर क़ीमत पर करेंगे चाहे हो कहीं से चुनाव लड़े। केजरीवाल के इस बयान ने भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं की नींद उदा दी है।खबरजोन के सूत्रों के मुताविक ‘आप’ की प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के कई नेता अपनी सीट बदलने की जुगत में लग गए थे, लेकिन अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके इस योजना पर भी पानी फेर दिया है। क्यूंकि कपिल सिब्बल या किसी भी पार्टी का कोई भी नेता अपनी पुरानी सीट बदलता है तो इसे उसकी हार के रूप में ही देखा जायेगा। चुनाव जितना करीब आ रहा है उतना ही दिलचस्प होता जा रहा है अब ये भी देखना दिलचस्प होगा कि कितने नेता अपनी हार बचाने के लिए अपनी-अपनी पुरानी सीट बदलते हैं। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें