टैग पुरालेख: JNU Controversy

JNU विवाद- क्या देश का फिर बंटवारा चाहते हैं राहुल- अमित शाह

JNU कैंपस में देश विरोधी नारे लगने के बाद सियासत भी गर्म है और इस बीच राहुल गांधी ने भी कैंपस का दौरा कर के वहां छात्रों से मुलाकत की और पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया था। जिसके जवाब में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सीधे सीधे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए की सवाल खड़े किए हैं क्या वो देश का एक और बंटवार चाहते हैं?
इसके अलावा शाह ने राहुल पर निशाना साधते हुए लिखा कि, राहुल गांधी इस हताशा में है कि उन्हें देश विरोधी और देश हित का अंतर समझ नहीं आ रहा है। जेएनयू में जो कुछ भी हुआ है उसे कभी भी देश हित के दायरे में रखकर नहीं देखा जा सकता है।
शाह ने ये भी लिखा है कि देश के एक प्रतिष्ठित युनिवर्सिटी में देश विरोधी नारे लगें और आंतकवादियों की खुली हिमायत हो, इसे कोइ भी नागरिक बर्दाश्त नहीं कर सकता है।
शाह आगे लिखते हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष और उनकी पार्टी के अन्य नोताओं ने जेएनयूजाकर जो बयान दिया है उसके बाद ये साबित हो गया है कि उनकी सोच में राष्ट्रहित जैसी भावना की कोइ जगह नहीं है।
शाह ने राहुल गांधी से सवाल किया है कि इन नारों का समर्थन करके क्या उन्होंने देश के अलगववादियों से हाथ मिला लिया है। क्या वह स्वतंत्रता की अभिवक्ति की आड़ में देश में अलगाववादीयों को छूट देकर देश का एक और बंटवारा करना चाहते हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

JNU विवाद- कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा पर कैंपस में हुआ हमला


कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि शनिवार को जब वो पुलिसिया कार्रवाई का विरोध करने जेएनयू कैंपस पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।शर्मा के मुताबिक एक हमलावर ने उनके कान पर वार किया जिससे उनके कान से ब्लीडिंग भी होने लगी।
वहीं जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन ने घटना के बाद बयान जारी कर आरोप लगाया है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी ने आनंद शर्मा पर हमला किया है।
आपको हम ये भी बता दें की जेएनयू के छात्रों पर पुलिस ने जो कार्रवाई की है उसकी आलोचना करते हुए राहुल गांधी भी जेएनयू कैंपस पहुंचे थे। राहुल ने यहां से सरकार और बीजेपी पर वार करते हुए कार्रवाई को तानाशाही करार दिया था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

JNU विवाद- राजा की बेटी को मिली जान से मारने की धमकी

जेएनयू विवाद में एक नया मोड़ फिर से आ गया है। लेफ्ट नेता डी.राजा ने कहा है कि उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी मिल रही है। धमकी ऑस्ट्रेलिया से अंडरवर्ल्ड के नाम पर मिल रही है।राजा ने ये भी कहा है कि धमकी देने वाले शख्स ने साफ तौर पर कहा है कि क्यों एबीवीपी और बीजेपी से दुश्मनी ले रहे हो, साथ फोन करने वाले शख्स ने कहा है कि वो मेरी बेटी को मार देगा।
गौरतलब है कि जेएनयू में बुधवार शाम को देश विरोधी नारे लगे थे और जिन लोगों ने देश विरोधी नारे लगाए थे उनमें राजा की बेटी अपराजिता भी थीं। बीजेपी सांसद महेश गिरी ने वीडियो फुटेज जारी किया था जिसमें अपराजिता को देखा गया। 
आपको बता दें कि नारेबाज़ी करने वाले 20 लोगों की जो लिस्ट बनाई गई है उसमें लेफ्ट नेती डी राजा की बेटी भी है।सीताराम येचुरी की अगुआई में शनिवार को लेफ्ट नेताओं ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। वहीं पुलिस ने भी शनिवार को जेएनयू के सात और स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें