टैग पुरालेख: Hockey

सरदार का आरोपों से इनकार,मंगेतर नहीं वो मेरी सिर्फ दोस्त

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने महिला दोस्त के यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा बताया है. गुरुवार को अपना पक्ष रखते हुए सिंह ने महिला की बातों को ही दोहराया और यह माना कि फेसबुक के जरिए 2012 में दोनों के बीच दोस्ती हुई थी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनका पूरा फोकस हॉकी पर है. चंडीगढ़ में सरदार सिंह ने कहा है कि महिला ने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं वो गलत हैं, जिन आपत्ति‍जनक शब्दों का इस्तेमाल किया है वो सही नहीं हैं. वो मेरी सिर्फ अच्छी दोस्त है, मंगेतर नहीं और हमारी सगाई भी नहीं हुई है.’

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

आखिरकार जीत ही गई भारत की टीम

वर्ल्ड लीग हॉकी फाइनल्स में लगातार हार का सामना करने वाली भारतीय हॉकी टीम को आखिरकार जीत नसीब हो ही गई। खुद तो भारतीय टीम खिताबी रेस से बाहर हो चुकी थी लेकिन इस जीत के बाद भारतीय टीम ने एक बड़ा उलटफेर कर दिया है। भारत ने ओलंपिक चैम्पियन को मात दी है।  दुनिया की नंबर एक टीम जर्मनी को भारत ने 5-4 से हराया।
रोमांचक मुकाबले में शुरूआत के 6 मिनट में ही भारत को दो गोल खाने पड़े।  हालांकि युवा मंदीप सिंह ने भारत को जल्दी ही वापसी कराई।लेकिन पहले हाफ से पहले जर्मनी ने गोल करके बढ़त को 3-1 कर दिया।
दूसरे हाफ की शुरूआत से ही भारतीय टीम ने ऐसी हॉकी दिखाई की जर्मन दंग रह गए। रूपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के ज़रिए गोल के अंतर कम किया और फिर मंदीप ने दनादन दो गोल करके हैट्रिक पूरी कर दी।
बढ़त अब भारत के पास थी लेकिन जर्मनी ने भी दो मिनट बाद बराबरी कर दी। स्कोरलाइन 4-4 से बराबर पर थी  और दोनों टीम की कोशिश जीत हासिल करने पर लेकिन भारत ने आखरी लम्हें में हासिल किया गोल्डन चांस। 70वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और रूपिंदर पाल सिंह ने गोल करके भारत को दिला दी एतिहासिक जीत।
5-4 से इस जीत के बाद भारत का मुकाबला अब 5वें पायदान के लिए शनिवार को बेल्जियम से होगा।

हॉकी-पाकिस्तान से भी हारा भारत

नई दिल्ली- जब-जब भारत और पाकिस्तान टीम किसी भी खेल में चाहे वो क्रिकेट हो या हॉकी आमने सामने होती है तो रोमांच अपने चरम पर होता है। जूनिय विश्वकप में 9वें स्थान को हासिल करने के लिए ये दोनों टीमें एक दूसरे के सामने थी और दिल्ली की ठंढ़ में भी मैदान पर गर्मी महसूस की जा रही थी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए रोमांच मुकाबले में पाकिस्तान में भारत को 4-2 से हरा दिया है। 
पिछले जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत का नौवां स्थान था। इस बार भारतीय टीम एक स्थान और पीछे खिसक गई है। पाकिस्तान की ओर से मैच के 7वें मिनट में मुहम्मद दिलबर ने अली रिजवान को पास दिया, जिसे रिजवान ने गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय टीम को गोल करने का मौका मिला लेकिन पाकिस्तान के गोलकीपर मजहर अब्बास ने उसे नाकाम कर दिया। पहले हॉफ तक पाकिस्तान 1-0 से आगे था। दूसरे हॉफ में भी अब्बास ने दो गोल बचाए। जब खेल खत्म होने में महज चार मिनट बाकी थे, तब गुरजिंदर सिंह ने 66वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय में खेल बराबरी पर छूटने से मैच पेनाल्टी शूटआउट में गया।
पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद इरफान व भारत की ओर गुरजिंदर सिंह पहले शूटआउट पर गोल करने में कामयाब रहे। दूसरे शूटआउट पर भी पाकिस्तान के मुहम्मद तौसीक व भारत के तलविंदर सिंह गोल करने में सफल रहे और स्कोर 2-2 हो गया। तीसरा मौका पाकिस्तान के मुहम्मद रिजवान (जूनियर) चूक गए। यही मौका था जब भारत गोल कर बढ़त हासिल कर सकता था लेकिन इमरान खान गोल नहीं कर पाए। गोलकीपर मजहर अब्बास ने अच्छा बचाव किया। चौथे मौके पर पाकिस्तान ने गोलकर स्कोर 3-2 कर दिया। जबकि भारत की ओर से सतवीर सिंह ने भी चौथा मौका गंवा दिया। इसके बाद पाकिस्तान के मुहम्मद दिलबर ने गोल कर टीम को जीत दिला दी। अन्य मैचों में अर्जेटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 4-1, स्पेन ने इंग्लैंड को 3-2 व बेल्जियम ने कोरिया को 6-1 से रौंदा।

फिर आमने सामने होंगे भारत-पाक

नईदिल्ली-  जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी में 9वें स्थाने के लिए भारतीय टीम ने पहले तो क्वालिफिकेशन मैच में अर्जेंटीना को 4- से शिकस्त दी और अब इस स्थान को हासिल करने के लिए पाकिस्तान के साथ दो-दो हाथ करना होगा। 14 दिसंबर को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले पाकिस्तान ने अपने क्वालिफिकेशन मैच में दक्षिण अफ्रिका को 4-0 से हराया था।

भारतीय टीम पूल-सी में तीसरे स्थान पर रही थी। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अपने अंतिम पूल मैच में कोरिया को हराना था लेकिन कोरिया ने अंतिम १२ मिनट में किए गए दो शानदार गोलों की बदौलत उसे ३-३ की बराबरी पर रोक दिया। कोरिया इस ड्रॉ के साथ पूल-सी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा लेकिन अंतिम-८ मैच में वह मलेशिया से हार गया। 

जूनियर हॉकी टीम वर्ल्ड कप से बाहर

नई दिल्ली। जूनियर हॉकी विश्वकप से मेजबान
भारतीय टीम बाहर हो चुकी है। करो या मरो के मुकाबले में भारत ने कोरिया के खिलाफ
मुकाबला तो ड्रॉ पर रोक दिया लेकिन हॉलैंड के हाथों मिली पहले मुकाबले में हार के
बाद भारत को हर हाल में टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कोरिया को हराना ही था और
ड्रॉ से भी बाहर का रास्ता देखने को मजबूर होना था और हुआ भी ऐसा ही।


भारत और कोरिया के तीन मैचों में एक जीत,
एक
ड्रॉ और एक हार से बराबर चार-चार अंक रहे लेकिन कोरिया ने बेहतर गोल अंतर के कारण
पूल में दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई। भारत का गोल अंतर शून्य
रहा और टीम तीसरे स्थान पर रही।


भारत की ओर से गुरजिंदर सिंह (32वें
और
35वें मिनट) ने दो जबकि मनदीप सिंह (45वें मिनट) ने एक
गोल दागा। कोरिया की ओर से तीनों गोल स्युंगयू यू (
16वें, 58वें
और
60वें मिनट) ने किए। भारत को एक बार फिर अंतिम 15 मिनट
भारी पड़े जिसमें कोरिया टीम ने जोरदार वापसी की। कोरिया ने अपने तीनों गोल
पेनल्टी कॉर्नर पर किए जबकि भारत ने भी पांच में से दो पेनल्टी कॉर्नर पर गोल
दागे।