टैग पुरालेख: Hockey World Cup

फिर आमने सामने होंगे भारत-पाक

नईदिल्ली-  जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी में 9वें स्थाने के लिए भारतीय टीम ने पहले तो क्वालिफिकेशन मैच में अर्जेंटीना को 4- से शिकस्त दी और अब इस स्थान को हासिल करने के लिए पाकिस्तान के साथ दो-दो हाथ करना होगा। 14 दिसंबर को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले पाकिस्तान ने अपने क्वालिफिकेशन मैच में दक्षिण अफ्रिका को 4-0 से हराया था।

भारतीय टीम पूल-सी में तीसरे स्थान पर रही थी। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अपने अंतिम पूल मैच में कोरिया को हराना था लेकिन कोरिया ने अंतिम १२ मिनट में किए गए दो शानदार गोलों की बदौलत उसे ३-३ की बराबरी पर रोक दिया। कोरिया इस ड्रॉ के साथ पूल-सी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा लेकिन अंतिम-८ मैच में वह मलेशिया से हार गया। 

जूनियर हॉकी टीम वर्ल्ड कप से बाहर

नई दिल्ली। जूनियर हॉकी विश्वकप से मेजबान
भारतीय टीम बाहर हो चुकी है। करो या मरो के मुकाबले में भारत ने कोरिया के खिलाफ
मुकाबला तो ड्रॉ पर रोक दिया लेकिन हॉलैंड के हाथों मिली पहले मुकाबले में हार के
बाद भारत को हर हाल में टूर्नामेंट में बने रहने के लिए कोरिया को हराना ही था और
ड्रॉ से भी बाहर का रास्ता देखने को मजबूर होना था और हुआ भी ऐसा ही।


भारत और कोरिया के तीन मैचों में एक जीत,
एक
ड्रॉ और एक हार से बराबर चार-चार अंक रहे लेकिन कोरिया ने बेहतर गोल अंतर के कारण
पूल में दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई। भारत का गोल अंतर शून्य
रहा और टीम तीसरे स्थान पर रही।


भारत की ओर से गुरजिंदर सिंह (32वें
और
35वें मिनट) ने दो जबकि मनदीप सिंह (45वें मिनट) ने एक
गोल दागा। कोरिया की ओर से तीनों गोल स्युंगयू यू (
16वें, 58वें
और
60वें मिनट) ने किए। भारत को एक बार फिर अंतिम 15 मिनट
भारी पड़े जिसमें कोरिया टीम ने जोरदार वापसी की। कोरिया ने अपने तीनों गोल
पेनल्टी कॉर्नर पर किए जबकि भारत ने भी पांच में से दो पेनल्टी कॉर्नर पर गोल
दागे।