टैग पुरालेख: Gujarat riots

स्मृति ईरानी ने माँगा था मोदी से इस्तीफा

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल स्मृति ईरानी आज मोदी के विश्वस्त लोगों में से एक है। लेकिन एक वक़्त था जब स्मृति नरेन्द्र मोदी के प्रमुख आलोचकों में एक थी। गौरतलब हो कि 2004 के गुजरात दंगों के लिए मोदी से इस्तीफ़े तक की मांग कर डाली थी और कहा था कि वह इसके लिए भूख हड़ताल करेंगी।स्मृति ईरानी ने तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी की बहुत तीखी आलोचना की थी।


हालांकि वह अनशन पर बैठी नहीं, उससे पहले ही उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि “मैंने गुजरात के बारे में जो बयान दिया था उसे मैं उसे वापस लेती हूं, मुझे लगता है कि पार्टी की एक ज़िम्मेदार सदस्य होने के नाते मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था।” साथ ही, साल 2004 की खटास समय के साथ मिठास में बदली और एक दशक बाद साल 2014 के चुनाव प्रचार के दौरान स्मृति ईरानी ज़ोर-शोर से नरेंद्र मोदी की बड़ाई करती दिखीं।

ज्ञात हो कि अमेठी में अपनी चुनावी सभा में उन्होंने कहा था कि “गुजरात दंगों के बाद मैंने मोदी जी की
आलोचना की, उसके बावजूद उन्होंने मुझे यहां से लड़ने के लिए टिकट दिया, ये उनका बड़प्पन दिखाता है।” 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

“मुझे मेरे गुजराती भाईयों-बहनों का गुनहगार बताया गया”- मोदी

नरेंद्र मोदी ने गुजरात दंगों पर आए कोर्ट फ़ैसले पर चुप्पी तोड़ते हुए एक तरह से अपनी तरफ़ से भी क्लोज़र रिपोर्ट पेश कर दिया है। उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक लम्बा चौड़ा बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा है कि मुझे गुजरात में अपने भाईयों और बहनों और अपनों की मौत का गुनहगार बताया गया जबकि मैं गुजरात दंगों से अंदर तक हिल गया था। हालांकि मोदी ने माफ़ी नहीं मांगी।

मोदी ने ब्लॉग पर जो लिखा वो यहां पढ़िये-

मेरे प्यारे भाईयों और बहनों,
ये कुदरत का नियम है कि सत्य की ही जीत होती है- सत्यमेव जयते। हमारी न्यायपालिका ने कह दिया है, अब मैंने अपने अंदर की भावनाओं और विचारों को बड़े पैमाने पर देश से बांटने के बारे में महसूस किया है।
अंत शुरुआत की यादें वापस लाता है। 2001 के विनाशकारी भूकंप ने गुजरात को मौत की उदासी, विनाश और बेबसी में डुबो दिया। सैकड़ों जिंदगियां खत्म हो गईं। लाखों लोग बेघर हो गये। पूरी आजीविका ख़त्म हो गई। ऐसे दर्दनाक हालात में मुझे शांति और पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। और हमने ख़ुद को उस चुनौती में दिल से झोंक दिया।
महज 5 महीने के भीतर, 2002 की नासमझ हिंसा ने हमें एक और अप्रत्याशित झटका दिया। बेगुनाह मारे गए। परिवार असहाय हो गए। सालों की मेहनत से बनी संपत्तियां नष्ट हो गईं। पहले से बिखरे और चोट खाये गुजरात के अपने पैरों पर खड़ा होने से पहले ही ये एक और बड़ा झटका था।
मैं दिल से विचलित था। दुख, उदासी, दयनीयता, दर्द, वेदना, पीड़ा, महज़ शब्द उस ऐसी अमानवता से मिले किसी के खालीपन को नहीं भर सकते।
एक तरफ भूकंप पीड़ितों का दर्द था, और दूसरी तरफ दंगा पीड़ितों का दर्द। भगवान ने मुझे जो शक्ति दी है, उसके हिसाब से मैंने अपना ध्यान शांति, न्याय और पुनर्वास पर केंद्रित किया।
मैं उस चुनौतीपूर्ण वक़्त को याद करता हूं तो मैं यही प्रार्थना करता हूं कि वैसा दिन किसी दूसरे की जिंदगी, समाज, राज्य या देश पर न आए।
ये पहला मौका है जब मैं उस खौफनाक अनुभव को बांट रहा हूं, जिसे मैंने व्यक्तिगत तौर पर महसूस किया था।
दर्द और पीड़ा के इस सफर से उबरते हुए मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि मेरे दिल में कटुता नहीं रिसे।
मैं इस फैसले को व्यक्तिगत जीत या हार के तौर पर नहीं देखता हूं और अपने दोस्तों के साथ विरोधियों से भी ऐसा ही करने के लिए कह रहा हूं। मैं माननीय सुप्रीम कोर्ट के 2011 के फैसले के बाद भी इसी सिद्धांत पर चला था।