टैग पुरालेख: Bollywood actor

6 हफ़्ते और, मुन्ना भाई हो जाएंगे रिहा

मुंबई। पुणे के यरवदा सेंट्रल जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जल्दी ही सज़ा पूरी कर के बाहर आने वाले हैं। आज से करीब 6 हफ़्तों के बाद संजय दत्त 25 फरवरी 2016 को रिहा हो रहे हैं। संजय दत्त को 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट मामले में एके-56 रायफल रखने और उसे तबाह करने के जुर्म में 5 साल की सज़ा हुई है। 
संजय दत्त को उनके अच्छे बर्ताव के चलते सज़ा की अवधि के 103 दिन पहले ही रिहा किया जा रहा है। संजय दत्त ने सज़ा होने से पहले ही 18 महीने जेल में काट लिये थे, जबकि 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने जब निचली अदालत के 5 साल कैद के फैसले को बरकरार रखा तो संजय दत्त को उसके बाद 42 महीने जेल में काटने थे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

नकली हैं सलमान की सिक्स पेक्स बॉडी, लीक हुई सलमान की थुलथुली बॉडी की फोटो


मुंबई। आम जीवन में हर कोई चाहता है कि उसकी बॉडी सलमान खान की तरह हो. वैसे सलमान खान की सिक्स एप्स बॉडी के कारण लड़कियां उनपर जान छिड़कती हैं. हर कोई अचंभित है कि उम्र के चालीसवें पड़ाव को पार करने बाद भी गजब की बॉडी है, जैसे लगता है 20-22 साल का नौजवान हो. ले किन आप जान कर दाँतों तले ऊँगली दबा लेंगे यह जानकार कि बॉलीवुड के इस स्टार की बॉडी असली नहीं है। इस बात का खुलासा फिल्मों के लिए विजुअल इफेक्ट तैयार करने वाली टाटा के डिजिटल प्रोडक्शन स्टूडियो VCL Tata Elxsi के मोंटाज में हुआ है। यह कंपनी फिल्मों के लिए विजुअल इफेक्ट तैयार करती है।

इस मोंटाज को यूट्यूब पर अपलोड तो कंपनी के विजुअल इफेक्ट्स वर्क्स को दिखाने के लिए किया गया था, लेकिन इस वीडियो में सलमान खान की बॉडी को इफेक्ट देने वाला दांव उल्टा पड़ गया। मीडिया में इस वीडियो के आने के बाद हालांकि कंपनी ने इस वीडियो को यूट्यूब से हटा लिया, लेकिन तब तक सलमान खान की नकली बॉडी फ्लैश हो गई।
यहाँ देखिए तस्वीरों में सलमान खान की असली बॉडी और उसके बाद विजुअल इफेक्ट्स देने के बाद की सिक्स पेक्स बॉडी 
ये है सलमान खान की असली थुलथुली बॉडी 

सिक्स पेक्स के लिए इफेक्ट्स की तैयारी शुरू 
इसतरह विजुवल इफेक्ट्स में सलमान की बॉडी के हर हिस्से को मन मुताविक शेप दिया जाता है 

अपने मन मुताविक सलमान विजुअल इफेक्ट से अपनी बॉडी शेप दिलवाते हुए

इफेक्ट्स अंतिम चरण में
ये हो गयी तैयार सलमान की सिक्स पेक्स बॉडी 

देखिए टीवी की बहुओं के हॉट अवतार

इस मोंटाज में केवल सलमान खान की बॉडी को विजुअल इफेक्ट देते हुए ही नहीं दिखाया गया था, बल्कि कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन वर्क को भी दिखाया गया था। वीडियो में सलमान खान जब अपनी शर्ट उतारते हैं, तो सिक्स पैक की जगह एक फैटी बॉडी दिख रही है, लेकिन विजुअल इफेक्ट देते ही सलमान के सिक्स पैक एब्स दिखने लगे। आगे स्लाइड्स में हम तस्वीरों के जरिए दिखा रहे हैं कि कैसे सलमान खान की बॉडी को विजुअल इफेक्ट्स के जरिए सिक्स पैक एब्स बॉडी में बदला गया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

आफताब शिवदसानी ने लिए साथ फेरे

मुंबई। खबर है कि अभिनेता आफताब शिवदसानी से अपनी गर्लफ्रेंड निन दुसांज से शादी कर ली है। बताया जाता है कि दोनों ने हाल में अपने परिवारों के खास लोगों की मौजूदगी में एक छोटे से समारोह में शादी की है। इससे पहले कि आफताब की शादी की खबर मीडिया तक पहुंचती वो अपनी दुल्हनिया को लेकर हनीमून के लिए भी निकल लिए। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि आफताब और निन हनीमून पर कहां गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि आफताब और निन अपने खास दोस्तों को एक रिसेप्शन देंगे, जिसके लिए उन्होंने भारत में अलग-अलग लोकशन देखी हैं। आफताब और निन की दोस्ती काफी पुरानी थी। निन 2012 में भारत में शिफ्ट हुई थीं। इससे पहले वे हाँगकाँग में एक लग्जरी ब्रांड के लिए काम करती थीं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

रणवीर कैटरीना के बीच हुई तू तू मैं मैं

मुंबई। कुछ दिन पहले रणबीर कपूर और कैटरीना को फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग से फुर्सत निकालकर केपटाउन में बांहों में बांहे डालकर घूमते हुए देखा गया था और अब इन्हीं दोनों के बीच सेट पर तनातनी हो गई। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, जग्गा जासूस के सेट पर इन दोनों के बीच हाल में गरमा-गरम बहस हो गई। हुआ यूं कि कैटरीना  ने रणबीर को कहा कि उन्होंने सेट पर जो स्टंट शूट किया, वैसा ही स्टंट रितिक रोशन ने बैंग-बैंग फिल्म के लिए किया है। बस फिर क्या था, इसी बात पर रणबीर को ताव  और रणवीर-कैटरीना के बीच हो गयी एक अच्छी खासी बहस।
दरअसल कैटरीना बैंग-बैंग में लीड रोल कर रही हैं। बताया जाता है कि जब रितिक और सुजैन का अलगाव हुआ था तो उसकी एक वजह कैटरीना को भी बताया गया था। सूत्रों का कहना है कि रणबीर इसी वजह से रितिक को लेकर असहज महसूस करते हैं। इस बीच रितिक और कैटरीना के बीच नजदीकियां बढऩे की खबरें भी आई थीं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मोदी हैं गुड, बेस्ट मैन ही बने पीएम – सलमान ख़ान

अहमदाबाद। अपनी जय हो का प्रमोशन करने अहमदाबाद पहुंचे अभिनेता सलमान ख़ान ने कुछ वक़्त नरेंद्र मोदी के साथ अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव में बिताया और वहीं से एक सवाल के जवाब में कहा कि जो बेस्ट मैन है उसी को देश का पीएम बनना चाहिए। लेकिन जब मोदी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मोदी गुड मैन हैं।
पढ़िए सलमान से क्या सवाल किया गया और उन्होंने क्या जवाब दिया
हमारे लिए, देश के लिए बेस्ट मैन होना चाहिए। ऊपरवाला तय करेगा कि भारत के लिए कौन सबसे अच्छा व्यक्ति है, और देश का बेस्ट मैन हमारा पीएम होना चाहिए
क्या नरेंद्र मोदी को बेस्ट मैन मानते हैं?
गुड मैन हैं मेरे सामने खड़े हैं यहां पर। यहां पर इतना विकास देखा है मैंने। आप (जनता) ही बताओ, क्योंकि मैं गुजरात हूं नहीं। मेरे मानने या न मानने से कुछ होगा नहीं, आपके मानने से होगा। अगर आप मोदी को चाहते हैं तो ये आप से होगा। मैं यहां जय हो प्रमोट करने आया हूं। मोदी साहब से मुलाक़ात होगी अच्छा लगा, आप लोगों के चेहरे पर खुशी देखकर और अच्छा लगा।
मोदी के लिए क्या विश करेंगे?
मेरी विश मोदी साहब के लिए ये है कि जो मोदी साहब की तकदीर में है वो मोदी साहब को मिलना चाहिए, जो मोदी साहब की तकदीर में होगा वो मोदी साहब को मिलेगा।
क्या आप मोदी के लिए प्रचार करेंगे?
अभी तो मैं अपनी फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पा रहा हूं।
जहां तक वोट देने का सवाल है तो हर एक क्षेत्र के हिसाब से वोट दिया जाता है, तो आपके क्षेत्र में जो बेस्ट मैन हो आप उसके लिए वोट दीजिए। आपके लिए कौन है बेस्ट मैन यहां पर? आपके लिए मोदी साहब बेस्ट मैन हैं ना, हमारा जो क्षेत्र है बांद्रा, उसमें हैं बाबा सिद्दीकी और प्रिया दत्त। तो आपको मोदी साहब को वोट देना चाहिए और मुझे अपने लोगों को वोट करना है।
क्या भारत को गुजरात की तरह बनना चाहिए?
मैं फिल्म लाइन का हूं, आप फिल्मों के बारे में मेरे से जो सवाल करोगे वो मैं क्लियर कट जवाब दे सकता हूं। यहां जवाब दूंगा तो मैं अपनी लिमिटेड नॉलेज की वजह से फंसता जाउंगा।
सलमान के साथ जो सवाल जवाब हुआ उसमें उन्होंने साफ़ तो नहीं किया कि वो नरेंद्र मोदी के साथ हैं या नहीं, लेकिन उन्होंने बेस्ट मैन की बात की और मोदी को गुड करार दिया तो कुछ सियासत के जानकार इसे मोदी के पक्ष में मानते हैं तो कुछ इसे मोदी के ख़िलाफ़।

फारुख शेख ने दुनिया को कहा अलविदा

मुम्बई। प्रसिद्ध अभिनेता और एक महान कला प्रेमी फारुख शेख का आज दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन हो गया। वो 65 वर्ष के थे। फारूक शेख का जन्म 25 मार्च 1948 में मुम्बई के एक वकील मुस्तफ़ा शेख और फ़रिदा शेख के एक मुसलमान परिवार में जो बोडेली कस्बे के निकट नसवाडी ग्राम के निकट बड़ोदी गुजरात के अमरोली में हुआ। उनके परिवार वाले ज़मिंदार थे और उनका पालन पोषण शानदार परिवेश में हुआ। वो अपने घर के पाँच बच्चो में सबसे बड़े थे। 
एक भारतीय अभिनेता, समाज-सेवी और एक टेलीविजन एंकर भी थे. वो 70 और 80 के दशक के फ़िल्मों के लिए मुख्य रूप से जाने जाते हैं। वो सामान्यतः एक कला सिनेमा में अपने कार्य के लिए प्रसिद्ध हैं जिसे समानांतर सिनेमा भी कहा जाता है। उन्होंने “उमराव जान, शतरंज के खिलाड़ी,चश्मे बद्दूर, बाज़ार एवं नूरी” जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया. वो सत्यजित राय और ऋषिकेश मुखर्जी की तरह निर्देशन का कार्य भी कर चुके हैं। फारुख शेख टेलीवीजन कार्यक्रम “जीना इसी का नाम है” के एंकर रह चुके हैं जो दर्शकों में आज भी बहुत प्रसिद्ध है. इनकी मृत्यु कला जगत में बहुत बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

‘गुंडे’ में ऐसे बने रणवीर-अर्जुन 70 के दशक के कोयला माफिया, देखें लुक के पीछे की मेहनत

यशराज फिल्म्स की ‘गुंडे’ में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर पहली बार साथ आ रहे हैं। दोनों का देसी, रफ-टफ लुक फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा है। इस वीडियो में देखिए कि यह लुक कैसे तैयार हुआ।

बिक्रम और बाला की कहानी

फिल्म में रणवीर सिंह बिक्रम और अर्जुन कपूर बाला के किरदार में हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं, जो 1971 के बाद शरणार्थी बनकर कलकत्ता पहुंचते हैं और कोयले की चोरी से शुरुआत करके शहर के सबसे बड़े गुंडे बन जाते हैं। कहानी 70 और 80 के दशक के कलकत्ता में चलती है।

लुक पर क्यों हुई इतनी मेहनत

उस दौर को पर्दे पर उतारने के लिए कपड़ों, बालों और रंग-रूप पर खास काम किया गया। चौड़े कॉलर वाली शर्ट, बेल-बॉटम पैंट और कोयले की धूल से सना शरीर इस लुक की पहचान है। दोनों अभिनेताओं ने किरदार के लिए अपनी बॉडी पर भी काफी पसीना बहाया।

बाकी कलाकार कौन

प्रियंका चोपड़ा फिल्म में कैबरे डांसर नंदिता के रोल में हैं, जिससे दोनों दोस्तों को प्यार हो जाता है। इरफान खान पुलिस अफसर की भूमिका में हैं, जो इन दोनों के पीछे पड़ा है।

रिलीज डेट

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ‘गुंडे’ 14 फरवरी 2014 को सिनेमाघरों में आएगी।