टैग पुरालेख: Bank

बैंकों की ओर से बढ़ाए जा रहे सर्विस चार्ज पर केंद्र का बड़ा रुख, कहा- कोई बैंक नहीं लेगा सेवा शुल्क

नई दिल्ली: कुछ सरकारी बैंकों की ओर से बैंकिंग सुविधाओं (Banking Servies) के लिए सेवा शुल्क (Service Charge) बढ़ाए जाने वाली अटकलों पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। वित्त मंत्रालय ने कुछ तथ्य लोगों के सामने रखे हैं। केंद्र सरकार ने 60 करोड़ से ज्यादा बेसिक सैविंग्स बैंक डिपॉजिट यानी बिनुयादी बचत खातों पर किसी तरह का कोई सेवा शुल्क नहीं लिया जाता है।
केंद्र सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि गरीब और बैंकिंग सेवाओं से महरूम रहे लोगों के लिए खोल गए 41.13 करोड़ जनधन खातों के लिए बैंक की ओर से कोई भी सेवा शुल्क नहीं लिया जाता है। रेग्यूलर सेविंग्स अकाउंट (Saving Accounts), करंट अकाउंट (Current Accounts), ओवरड्राफ्ट अकाउंट (Overdraft Accounts)  और कैश क्रेडिट अकाउंट (Cash Credit Accounts) पर बैंकों ने सेवा शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है। 
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपने दिशानिर्देश में स्पष्ट कहा है कि सरकारी बैंकों समेत सभी बैंकों से अपनी लागत के आधार पर लेवी चार्ज करने की छूट दी गई है। बैंकों की ओर से लिए जाने वाला लेवी चार्ज स्पष्ट, पारदर्शी और भेदभाव रहित होगा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर आने वाले समय में बैंक सेवा शुल्क से संबंधित बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं लगांगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



फरवरी में 4 दिन लगातार बंद रहेंगे देश भर के बैंक


लखनऊ/मुंबई। वेतन वृद्धि, बैंकों में हो रहे समायोजन को रोकने आदि मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी 10 व 11 फरवरी को दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। और हड़ताल की इस टाइमिंग का असर ये होगा कि चार दिन लगातार बैंकों में कोई काम काज नहीं होगा।
बैंक यूनियन 10 व 11 फरवरी को हड़ताल करेगी और इससे पहले 8 फरवरी को माह का दूसरा शनिवार है जबकि 9 फरवरी को रविवार की छुट्टी रहेगी। इस तरह से चार दिन तक बैंकों में कामकाज नहीं होगा।जिससे बैंक खता धारको को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच में एटीएम भी खाली रह सकते हैं।
सिंडिकेट बैंक इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गोयल के मुताबिक युनाइटेड बैंक इंप्लाइज फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों की केंद्रीय स्तर पर चल रही वार्ता विफल हो जाने कि वजह से सर्व सम्मत से यह निर्णय लिया गया है कि सभी बैंककर्मी दो दिन की हड़ताल पर जाएंगे।
मुंबई में बैंक यूनियनों के यूनाइटेड फोरम की सोमवार के बैठक हुई थी जिसमें अलग-अलग बैंकों के संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था लेकिन बात-चीत से मामला बना नहीं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने बताया कि बैंकों ने वेतन में 10% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था जिसे यूनियन ने अस्वीकार कर दिया।