World

साउथ चाइना में प्लेन क्रेश, 5 भारतीय भी थे सवार

0
Please log in or register to do it.
क्वालालंपुर। मलेशिया एयरलाइंस के एक जहाज़ के साउथ चाइना के समुद्र में क्रेश होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस विमान में 227 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। 

टूट गया था संपर्क

आपको बता दें कि इस बोइंग-777 200ER हवाई जहाज़ का संपर्क उस वक्त कंट्रोल रूम से टूट गया था जब ये साउथ चाइना में समुद्र के ऊपर से गुज़र रहा था। विमान ने क्वालालंपुर से बीजिंग जा रहा था। 12 बजकर 41 मिनट पर इस विमान ने क्वालालंपुर से उड़ान भरी थी और इसे सुबह 6 बजे बीजिंग पहुंचना था। नेवी के हवाले मिली खबर के मुताबिक वियतनाम के पास एक टापू के पास हो सकता है कि ये विमान क्रैश हो गया है। इसकी जांच के लिए वहां बोट्स भेजी जा रही हैं। 

5 भारतीय भी थे सवार
उधर मलेशियन एयर लाइंस के जारी बयान के मुताबिक इस विमान में 5 भारतीय भी सवार थे। हालांकि ताज़ा खबर मिलने तक एयरपोर्ट से यात्रियों के परिजनों का हटाया जा रहा है और उनके लिए होटल में व्यवस्था की जा रही है। ताकि एयरपोर्ट पर किसी भी तरह से व्यवधान न हो।  

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
जोशी और राजनाथ वाराणसी की टिकट के मसले पर भिड़े
IB अलर्ट के बावजूद कुछ नहीं कर सकी दिल्ली पुलिस

Your email address will not be published. Required fields are marked *