Entertainment

कृष्णा ने ठुकराया ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में काम करने का ऑफर

0
Please log in or register to do it.

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो “कॉमेडी नाइट्स” को लेकर सफलता के चरम है। ऎसे में हर कोई कलाकार उनके साथ काम करना चाहते है। लेकिन टीवी शो “कॉमेडी सर्कस” से छोटे पर्दे पर राज करने वाले कृष्णा ने कपिल के शो का ऑफर ठुकरा दिया। हालांकि वे कपिल के नक्शे कदम पर चलना चाहते है।
हाल ही में कृष्णा ने कहा, मैं यकीनन कपिल के शो जैसा शो करूंगा। वास्तव में मनीष से पहले मुझे “मैड इन

इंडिया” करने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन मैंने सोचा कि अगर मैं इंटरव्यू लेने शुरू करता हूं तो सब खत्म हो जाना है। मैं सेट पर वह उत्साहपूर्ण ऊर्जा चाहता हूं।

उन्होंने कहा, मैं भविष्य में कपिल के शो जैसा शो करूंगा, लेकिन मैं उस तरह के शो करने के लिए मरा नहीं जा रहा क्योंकि मैंने हंसाने के लिए टीवी का रूख नहीं किया था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भी कपिल के शो से अपनी हास्य प्रतिभा दिखाने का निमंत्रण मिला था, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया।
कृष्णा अभिषेक ने कहा, कपिल मुझसे नाराज हैं क्योंकि मैं उनके शो पर नहीं गया। मेरे लिए मुझे आजादी मिलना जरूरी है। मुझसे आना और हंसाकर निकल लेना नहीं होता। मुझे अपनी जगह चाहिए होती है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
ऐसे मनाया भाजपा नेताओं ने मोदी की जीत का जश्न
दो घंटे में आउट ऑफ़ स्टॉक हुआ मोटोरोला का 'मोटो E'

Your email address will not be published. Required fields are marked *