Entertainment

विजय राज के अरेस्ट होने की असली वजह आई सामने, महिला क्रू मेम्बर का बांह…

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार विजय राज के ऊपर हाल ही में छेड़खानी का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गोंदिया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अगले दिन अभिनेता को जमानत भी मिल गई। लेकिन इस घटना को लेकर खुलासा हुआ है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें पुलिस ने अरेस्ट किया।
मीडिया में आ रही खबरों की माने तो इस घटना के चश्मदीद का कहना है कि विजय ने क्रू मेम्बर की बांह पकड़कर उसे झटके से अपनी ओर खींचा था। उस वक्त यह पूरी घटना 30 लोगों के बीच फिल्म शेरनी के सेट पर हुई थी। चश्मदीद ने कहा कि, वह लड़की बैठी हुई थी, जब विजय ने उसका अटेंशन पाने के लिए उसका हाथ पकड़ा। इस वजह से उसने आपा खो दिया। वैसे भी वर्क प्लेस पर किसी फीमेल कलीग से व्यवहार करने का यह सही ढंग नही है। यह स्पष्ट है कि विजय राज ने उससे छेड़छाड़ नहीं की। इस घटना के बाद जैसे ही अभिनेता को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत उस लड़की से माफी भी मांगी, लेकिन वह काफी परेशान हो गई थी। मेकर्स ने उस दिन शूट भी कैंसिल कर दिया था। बाद में उस लड़की ने शिकायत दर्ज करवा दी। हालांकि शिकायतकर्ता की दोस्त ने बताया कि यह चौथी बार हुआ था जब विजय ने उस लड़की से ऐसा व्यवहार किया था।
बताते चलें कि, विजय राज इन दिनों अपनी आने वाली अगली फिल्म की शूटिंग बालाघाट में कर रहे हैं, वो विद्या बालन के साथ फिल्म शेरनी की शूटिंग के लिए बालाघाट पहुंचे हैं। वहीं, अभिनेता ने कई हिट फिल्मों में काम किया, अपने करियर की शुरुआत उन्होंने साल 1999 में फिल्म भोपाल एक्सप्रेस से की थी लेकिन अलगी पहचान उन्हें फिल्म रन से मिली।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बिहार चुनाव: पूर्णिया में नीतीश कुमार का एलान, बोले- यह मेरा आखिरी चुनाव है
दिल्ली सरकार पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- जल्द कोरोना कैपिटल बनने जा रहा है दिल्ली

Your email address will not be published. Required fields are marked *