Election राज्य

4 सपा विधायक निलंबित, 15 पदाधिकारियों पर कार्रवाई

0
Please log in or register to do it.
कुंदन मिश्र । लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने 4 विधायकों को निलम्बित कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का विरोध करने पर सख्त रवैया अपनाते हुए मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को सीतापुर जिला इकाई को भंग कर दिया। 
जिन पर कार्रवाई की गई है:- 
1-राधेश्याम जायसवाल
( सदर विधायक )
2-महेंद्र सिंह झीन बाबू
( सेउता विधायक )
3- अनूप गुप्ता 
( महोली विधायक )
4-मनीष रावत
( सिधौली विधायक )
5- शमीम कौसर 
( सपा जिलाध्यक्ष ) 
अनुशासनहीनता बरतने वाले करीब 15 पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जबकि 4 विधायकों को विधान मंडल से निलंबित करने के साथ ही पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया है और इनके खिलाफ जांच कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शाहजहांपुर के पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार,फतेहपुर के पूर्व विधायक के के सिंह, पूर्व राज्यमंत्री अचल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, रामशरण यादव,पूर्व महासचिव ओमप्रकाश गिहार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निलंबित कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने मिर्जापुर के जिला पंचायत सदस्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह, पंचदेव सिंह, भोलानाथ पटेल के अलावा श्रावस्ती के जिला पंचायत सदस्य राम अभिलाख यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

ALERT: गणतंत्र दिवस परेड के टिकटों की बिक्री शुरू, जानिए कहां और कितने का है टिकट
GOOD NEWS: फसल बीमा योजना को मंज़ूरी, पीएम ने किया स्वागत

Your email address will not be published. Required fields are marked *