देश

GOOD NEWS: फसल बीमा योजना को मंज़ूरी, पीएम ने किया स्वागत

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को कैबिनेट द्वारा मंजूर किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है|
उन्होंने ट्विटर के जरिये किसानों के लिए सन्देश भेजा जिसके प्रमुख अंश हैं: 
“किसान बहनों-भाइयों आप सब जब लोहड़ी, पोंगल, बिहु जैसे अलग-अलग त्योहार मना रहे हैं, तब सरकार की ओर से एक भेंट – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना|” 
“प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अब तक जितनी योजनाएं थीं उनकी विशेषताओं को तो समाहित करती ही है लेकिन जो कमियाँ थी उनका प्रभावी समाधान देती है|” 
“अब तक की सबसे कम प्रीमियम दर, सरल टेक्नालॉजी जैसे मोबाइल फोन का उपयोग कर नुक़सान का त्वरित आंकलन, निश्चित समय सीमा में पूरे दावे का भुगतान|” 
“किसान बहनों-भाइयों और भी कई पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ना सरल है, लाभ लेना सुगम है। आप ज़रूर जुड़िए|” 
“यह एक ऐतिहासिक दिन है, मेरा विश्वास है किसानों के कल्याण से प्रेरित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन लाएगी|” 
“प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: आपदाओं के दायरे को बढ़ाया गया – जल भराव, फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान जैसी आपदाओं को सम्मिलित किया|” 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
4 सपा विधायक निलंबित, 15 पदाधिकारियों पर कार्रवाई
कुशीनगर। पडरौना में लूट

Your email address will not be published. Required fields are marked *