Politics

कब सुधरेंगे दिग्विजय

0
Please log in or register to do it.

हैदराबाद। गत दिनों ही सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया था कि संवैधानिक पदों पर विराजमान व्यक्ति ही लाल बत्ती का उपयोग कर सकता है। लेकिन कांग्रेस के स्वंयभू महामहिम दिग्विजय सिंह आन्ध्र प्रदेश में बेधड़क लाल बत्ती लगा कर घूमते रहे। ऐसा लगता है जैसे वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। वैसे दिग्विजय सिंह के खिलाफ वहां के बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमे उनके ऊपर सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना का मामला दर्ज हो चूका है।
वहां के तेलुगु युवाथा पार्टी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि गुरुवार को दिग्विजय सिंह का काफिला पूरे शहर में लाल बत्ती लगा कर चारो तरफ दिन भर घूमता रहा। इनके साथ साथ इनकी बांकी गाड़ियों में भी लाल बत्ती लगे हुए थे, जो इनके आगे पीछे थे। इस बारे में दिग्विजय सिंह का कहना है कि इसपर आन्ध्र प्रदेश सरकार से पूछा जाना चाहिए।
आज शिवराज करेंगे हैट्रिक का आगाज़
समर्थन की कांग्रेसी चाल, क्या करेंगे केजरीवाल?

Your email address will not be published. Required fields are marked *