Politics राज्य

खिलाड़ी कुमार भी लड़ सकते हैं भाजपा से चुनाव

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। चुनाव करीब आते ही अलग-अलग क्षेत्र के लोग राजनीति की तरफ मुखातिब होने लगते हैं। साथ ही ऐसा देखा जाता है कि जिस पार्टी की हवा होती है उसकी तरफ भेड़चाल सी लगी रहती है और इसमें बॉलीवुड सबसे अव्वल रहता है। इस सिलसिले की तरफ अगर ध्यान देंगे तो पाएंगे कि बॉलीवूड की कई हस्तियों के मन में आजकल अचानक देशसेवा और जनता की सेवा का भाव जागृत हो गया है। अगर भाजपा में स्टार एंट्री की तरफ गौर फरमाएं तो पहले शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी और विनोद खन्ना जैसे स्टार इस पार्टी से संसद भवन को सुशोभित कर रहे हैं।

चुनाव की तारीखों का ऐलान, आज से अचार संहिता भी लागू

इस बार इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कई और फ़िल्म और टी,वी सीरियल के लोग भाजपा की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इन नामों में देशप्रेम फेम मनोज कुमार, अपरा मेहता और बप्पी लाहिरी जैसे कई नाम हैं। साथ ही बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत में भाजपा से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुकी है। लेकिन अब एक और बॉलीवुड का बड़ा नाम भाजपा में शामिल होने जा रहा है। उनकी भी इच्छा है कि वो चुनाव जीत कर जनता की सेवा कर सकें और ये नाम है अक्षय कुमार। ख़बरजोन की सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार भी भाजपा में शामिल हो कर मुबई के किसी क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं। वैसे अक्षय कुमार के ससुर राजेश खन्ना भी दिल्ली से कांग्रेस सांसद भी रह चुके हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
अडवाणी ने किया मोदी पर हमला, कहा- भाजपा 'वन मैन शो' पार्टी हो गयी है
अब मोदी के विकास के दावों पर 'केजरीवार'

Your email address will not be published. Required fields are marked *