Politics

नेशनल न्यूज़ चैनल पर ‘आप’ का प्रवक्ता बता कर उसे थप्पड़ मरवाया

0
Please log in or register to do it.



नई दिल्ली। हाल ही में एक न्यूज़ चैनल के लाइव डिबेट में देखा गया था कि ‘आप’ की पूर्व नेता टीना शर्मा ने ‘आप’ के एक नेता को थप्पड़ रसीद कर दिया था। न्यूज़ चैनल में बात-चीत के दौरान एंकर ने उस ‘आप’ नेता का परिचय एज़ाज़ खान ‘पार्टी प्रवक्ता’ के रूप में करवाया था। कार्यक्रम में तथाकथित ‘आप’ प्रवक्ता बहुत गरमा-गरम बहस कर रहे थे और अपनी हर बात बहुत ही उग्रता से रख रहे थे। टीना शर्मा भी उस कार्यक्रम में इसका जवाब उतने ही उग्रता से दे रही थी। लेकिन कार्यक्रम के दौरान एक वक़्त ऐसा आया जब टीना शर्मा ने उग्रता की सीमा पार करते हुए तथाकथित ‘आप’ प्रवक्ता को झापड़ रसीद कर दिया। बीच-बीच में न्यूज़ एंकर उस प्रवक्ता के उग्रता पर सवाल करती रही है और महिलाओं से ढंग से बात करने की नसीहत भी दे रही थी।

लेकिन इन सब ड्रामे के आम आदमी पार्टी की तरफ से जो बात सामने आयी है, वो न्यूज़ चैनल की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रही है। आम आदमी पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि “वो व्यक्ति हमारी पार्टी का प्रवक्ता है ही नहीं” साथ ही पार्टी ने अपनी प्रवक्ताओं और टीवी डिबेट में बैठने वाले अधिकारियों की पूरी लिस्ट जारी की है। साथ ही इस पूरी लिस्ट में उस तथाकथित ‘आप’ प्रवक्ता एज़ाज़ खान का नाम कहीं भी नहीं है। अब यहाँ सवाल ये उठने लगा है कि क्या न्यूज़ चैनल ने टी.आर.पी के लिए फर्जी नेताओं को लाना शुरू कर दिया है या फिर सिर्फ ये आम आदमी पार्टी के लिए ऐसा किया जा रहा है।


ये रहा आम आदमी पार्टी द्वारा जारी ‘आप’ प्रवक्ताओं की लिस्ट और टी.वी. डिबेट में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों के नाम। 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

हुड्डा के गढ़ से केजरीवाल ने किया चुनाव प्रचार का आगाज़
क्या पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी भाजपा में शामिल हो चुकी हैं?

Your email address will not be published. Required fields are marked *