Politics राज्य

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बनेंगे लोजपा उम्मीदवार, टिकट खरीदने का आरोप

0
Please log in or register to do it.

पटना। बिहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और खानदानी कांग्रेस नेता महबूब अली कैसर कांग्रेस छोड़ने वाले हैं। बताया जा रहे है कि कैसर खगड़िया से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। लेकिन इस निर्णय से पार्टी में विद्रोह हो गया है।इस खबर की सत्यता जांच करने के लिए जब लोजपा के एक एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम ना छपने की शर्त पर बताया कि “पार्टी में टिकट के लिए खरीद बिक्री का खेल शुरू हो चूका है और महबूब अली कैसर ने खगड़िया टिकट करोड़ों रूपये देकर ख़रीदा है।” इनके इस बयान ने बिहार के राजनीति में सनसनी फैला दी है।

खबरजोन की सूत्रों की मानें तो रामविलास पासवान उन्हें खगड़िया लोकसभा से लोजपा से चुनाव लड़ाने के लिए कन्फर्म कर चुके हैं। अन्दरखाने ये भी बताया जा रहा है कि खगड़िया से उनका उम्मीदवार बनना तय हो चूका है और एक-दो दिन में घोषणा भी की जा सकती है। बताया ये भी जा रहा है कि कांग्रेस का एक गुट गठबंधन पर मिले सीट के बंटवारे से खुश नहीं था और ये उसी का परिणाम है।

महबूब अली कैसर ‘लोजपा’ और ‘जदयू’ दोनों के संपर्क में

लोजपा में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
हाजीपुर से रामविलास पासवान
समस्तीपुर से रामचन्द्र पासवान
जमुई से चिराग पासवान
वैशाली से रामाकिशोर सिंह
मुंगेर से वीणा सिंह
नालंदा से सत्यानंद शर्मा
खगड़िया से महबूब अली कैसर (संभावित)

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करे
चुनावी फिज़ा में सियासी झटके
वाराणसी से मुरली मनोहर जोशी दावेदारी छोड़ने को तैयार

Your email address will not be published. Required fields are marked *