Crime

हाथरस मामला: आरोपियों ने जेल से लिखी चिट्ठी, कहा- पीड़िता को उसके मां-भाई ने मारा, हमें फंसाया गया है

0
Please log in or register to do it.

उत्तर प्रदेश: हाथरस गैंग रेप केस को लेकर अब हर दिन एक नया मोड़ आते जा रहा है, अब इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों ने जेल से हाथरस के एसपी को एक चिट्ठी लिख खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने इस मामले में गलत ढंग से फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए हत्या के लिए पीड़िता के परिवारवालों को जिम्मेदार ठहराया है। आरोपियों ने कहा है कि, उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए वह चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो।
चिट्ठी में लिखा है कि पीड़िता मुख्य आरोपी संदीप की दोस्त थी, उसकी यह दोस्ती उसके घरवालों को पसंद नहीं थी। इसी गुस्से में परिवार के लोगों ने ही उसे मार दिया। इसके आगे आरोपी संदीप ने लिखा है कि, जो आरोप लगाए गए हैं वह झूठे हैं। मेरे रिश्तेदार रवि और रामू को भी फंसाया गया। साथ लवकुश का नाम भी डाला गया है। हम चारों निर्दोष हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। जहां तक उस लड़की की बात है तो वह मेरे गांव की रहने वाली थी और उससे मेरी दोस्ती थी। मुलाकात के साथ ही मेरी उससे कभी-कभी फोन पर बात हो जाती थी।
आरोपी ने आगे लिखा कि, उसके घरवालों को हमारी दोस्ती पसंद नहीं थी। घटना के दिन उससे मेरी मुलाकात खेत में हुई थी और उस वक्त उसके साथ उसकी मां और भाई थे। इसके बाद मैं अपने घर चला गया था और पशुओं को पानी पिलाने लगा। बाद में मुझे गांववालों से पता चला कि उसकी मां और भाई ने हमारी दोस्ती को लेकर लड़की को बुरी तरह पीटा था जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं और उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मैंने कभी भी उसके साथ मारपीट व गलत काम नहीं किया। इस मामले में लड़की की मां व भाई ने मुझे और मेरे तीन अन्य लोगों को झूठे आरोप में फंसा कर जेल भिजवा दिया। हम सभी लोग निर्दोष हैं, हमें न्याय दिलाएं।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

बिहार चुनाव 2020: पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने टिकट न मिलने का बताया कारण
नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- हाथरस संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग था

Your email address will not be published. Required fields are marked *