LUCKNOW । बक्शी का तालाब में किसान सम्मेलन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने विपक्ष पर साधा निशाना

HomeUncategorized

LUCKNOW । बक्शी का तालाब में किसान सम्मेलन में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने विपक्ष पर साधा निशाना

लखनऊ । देशभर में नए कृषि कानून के विरोध के चलते बीजेपी किसान सम्मेलन करके किसानों को समझाने में जुटी है कि नए कानून कैसे किसानों के लिए फायदेमंद होंगे

दिल्ली । सिंघु बॉर्डर पर पकड़ा गया संदिग्ध पलटा, कहा- किसानों के दबाव में सुनाई झूठी कहानी
LUCKNOW । बक्शी का तालाब के छठामील पर नव भारतीय किसान संगठन ने निकाला पैदल मार्च
LUCKNOW । बीकेटी के खेसरावां गांव में सरकार के दावों की खुली पोल, सरकारी ट्यूबवेल नहीं होने से किसान परेशान
Farmers conference organized in Bakshi ka talab
लखनऊ । देशभर में नए कृषि कानून के विरोध के चलते बीजेपी किसान सम्मेलन करके किसानों को समझाने में जुटी है कि नए कानून कैसे किसानों के लिए फायदेमंद होंगे। लखनऊ के बक्शी का तालाब के बड़ी बाजार में बीजेपी ने किसान सम्मेलन का आयोजन किया। लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर खीरी से जिलों से विधायकों और सांसदों को किसानों को नए कृषि कानूनों को समझाने के लिए बुलाया। 
  • बक्शी का तालाब में किसान सम्मेलन का आयोजन 
  • लखनऊ समेत 6 जिलों के सांसद और विधायक आएं
  • गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने विपक्ष पर साधा निशाना 
  • किसानों को नए कृषि कानूनों के फायदे गिनाए 
  • किसान सम्मेलन में सांसदों ने किसानों को समझाया 
  • किसानों को नए कृषि कानूनों के फायदे गिनाए 
मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सराकर किसानों की सरकार और किसानों के हित में फैसले लेती है। विपक्ष के लोग भ्रम फैलाने में जुटे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कोई भी देश हित में कानून आता है तो विपक्ष सिर्फ विरोध ही करता है। 
Farmers conference organized in Bakshi ka talab

लखीमपुर खीरी के सांसद अजय मिश्र टेनी ने बताया कि कैसे ये नए कानून किसानों के लिए फायदेंमंद हैं और कौन कौन ताकतें इसका विरोध कर रही हैं। सांसद अजय मिश्र ने बताया कि तीन तरह की ताकते बिल का विरोध कर रही हैं, पंजाब के आढ़ती, राजनैतिक विरोधी और वामदल से जुड़े लोग जो देश के सम्मान को ठेस पहुंचाना चाहते हैं। सांसद टेनी बताते है किसानों की एमएसपी किसी भी तरह से खत्म नहीं होने वाली। 
Farmers conference organized in Bakshi ka talab
सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा ने किसानों को बताया कि जब नए कृषि कानूनों को संसद में लाया गया तो कुछ लोगों ने ये शंका जताई थी कि बीजेपी सरकार एमएसपी को खत्म करने जा रही है। बिल में कही भी एमएसपी को खत्म करने का प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद भी लोगों ने अनर्गल बातें करके लोगों को गुमराह करने का काम किया । पंजाब में सरकार कांग्रेस की है और धीरे धीरे लोगों को बरगला कर आग को सुलगाने का काम किया गया। 
Farmers conference organized in Bakshi ka talab
लखनऊ के मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर ने किसानों को बताया कि नए कानून से बहुत फायदें हैं, किसानों को कई जगह टैक्स नहीं देना पड़ेगा, किसान को जहां ज्यादा दाम मिले वो वहां पर अपनी फसल को बचे सकता है। विपक्ष के लोग किसानों का फायदा नहीं चाहते हैं इसलिए बिल को वापस करने की बात कर रहे हैं। 
गौरतलब है कि किसानों को समझाने के लिए बक्शी का तालाब में बीजेपी ने सांसदों और विधायकों की फौज को उतार दिया, अपने अपने तरीके से सांसदों ने नए कृषि कानूनों के फायदे किसानों को गिनाए, अब देखना ये होगा कि किसानों को कितना फायदा होता और दिल्ली के बार्डर में कब तक किसानों और केंद्र सरकार के बीच रस्साकस्सी चलती है। 

Farmers conference organized in Bakshi ka talab
लखनऊ से मनीष सिंह की रिपोर्ट 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: