LUCKNOW | 51 शक्तिपीठ तीर्थ के संस्थापक पं. रघुराज दीक्षित का निधन

HomeUncategorized

LUCKNOW | 51 शक्तिपीठ तीर्थ के संस्थापक पं. रघुराज दीक्षित का निधन

लखनऊ। बीकेटी के नंदना में 51 शक्तिपीठ तीर्थ के संस्थापक एवं शाक्त अनुशीलक पं. रघुराज दीक्षित 'मंजु' का मंगलवार की दोपहर निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे

सांसद धनंजय सिंह का बसपा ने टिकट काटा
LUCKNOW । यूपी में कोरोना वैक्सीन को लेकर सियासत गर्म, अखिलेश यादव का कोरोना वैक्सीन लगवाने से इनकार
LUCKNOW । विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजित सिंह की हत्या, फायरिंग में दो लोग घायल, वारदात के बाद बदमाश फरार
LUCKNOW | 51 शक्तिपीठ तीर्थ के संस्थापक पं. रघुराज दीक्षित का निधन - Image 1

लखनऊ। बीकेटी के नंदना में 51 शक्तिपीठ तीर्थ के संस्थापक एवं शाक्त अनुशीलक पं. रघुराज दीक्षित ‘मंजु’ का मंगलवार की दोपहर निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे तथा कुछ दिन से अस्वस्थ थे। उनके निधन के समाचार से शक्तिपीठ तीर्थ के श्रद्धालुओं और शाक्त साधकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार शाम को बैकुंठ धाम में संपन्न हुआ।

राजधानी लखनऊ में दो दशक पूर्व 51शक्तिपीठ तीर्थ की स्थापना करने वाले रघुराज दीक्षित ‘मंजु’ ने शाक्त परम्परा में एक नवीन अध्याय का सूत्रपात किया था। सभी शक्तिपीठों की यात्रा करके वहाँ की रज लाकर भव्य शक्तिपीठ मंदिर बनाने के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उनके द्वारा स्थापित उक्त मंदिर विश्वभर में वास्तु और वैज्ञानिकता के लिए विख्यात है। तीर्थ संस्थापक श्री दीक्षित के निधन पर बड़ी संख्या में लोगों ने शोक प्रकट किया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने रघुराज दीक्षित के निधन पर शोक प्रकट किया


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: