Entertainment

Pictures: आराध्या के बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने शेयर की हर साल की एक तस्वीर

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या 9 साल की हो गई हैं। इस मौके पर आराध्या के दादू यानी अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले अपनी पोती को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है। आराध्या के 9वें जन्मदिन पर बिग बी ने इंस्टाग्राम पर आराध्या की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है जिसमें आराध्या के हर साल की एक तस्वीर है।

ये फोटो कोलाज काफी खास है, इसमें आराध्या के हर साल की एक फोटो उन्होंने लगाई है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, ”हैप्पी बर्थडे आराध्या, मेरा सारा प्यार तुम्हारा है” इसके साथ ही बिग-बी ने कई सारे लाल हर्ट इमोजी बनाए हैं।
फोटो के साथ साथ अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती के बर्थडे का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो भजन गाती नजर आ रही हैं। इसमें वे जय सिया राम भजन गा रही हैं।

वैसे इस साल अमिताभ बच्चन के यहां दिवाली की पार्टी नहीं हुई थी। बिग बी की यह शानदार पार्टी कोरोना वायरस और उनकी बेटी श्वेता की मदर इन लॉ रितु नंदा के निधन के कारण कैंसल की गई थी लेकिन माना जा रहा है कि आराध्या के बर्थडे को सेलिब्रेट किया जाएगा। केवल 15 ही दिन पहले ऐश्वर्या राय का बर्थडे 1 नवंबर को पड़ा था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Nitish Kumar बने 7वीं बार मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 14 चेहरे
Nitish Kumar ने ली बिहार मुख्यमंत्री पद की शपथ, जाने और कौन-कौन बने मंत्री

Your email address will not be published. Required fields are marked *