Health राज्य

हिमाचल के इस गांव में एक व्यक्ति को छोड़कर पूरा गांव कोरोना पॉजिटिव

0
Please log in or register to do it.
A village tested corona posotive in lahaul spiti himanchal pradesh

लौहोल स्पीति: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के थोरंग गांव के एक व्यक्ति को छोड़कर सभी 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस शख्स की पत्नी समेत परिवार के छह लोग भी संक्रमित हैं। भूषण ठाकुर (52) ही गांव में अकेले ऐसे शख्स हैं, जिन्हें कोरोना छू भी नहीं पाया। भूषण ने बताया की कोरोना से बचाव के लिए वह नियमों का पालन करते हैं।
आबादी और संक्रमित केस के अनुपात के मामले में लाहौल स्पीति घाटी प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित जिला है। कोरोना केसों में तेजी से वृद्धि की वजह से प्रशासन को पर्यटकों की आवाजाही को भी रोहतांक टलन के उत्तर तक ही सीमित करना पड़ा है।
खबरों की माने तो, मनाली-लेह हाईवे पर स्थित थोरांग गांव में अभी महज 42 निवासी हैं, क्योंकि अधिकतर लोह सर्दियों की वजह से कुल्लू जा चुके हैं। गांव के बचे लोगों ने पिछले दिनों कोरोना जांच कराई तो पता चला कि 42 में से 41 सैपल पॉजिटिव पाए गए हैं। परिवार में पांच लोगों के संक्रमित हो जाने के बावजूद वायरस की चपेट में आने से बच गए भूषण ने कहा कि, मैं एक अलग रूम में रह रहा हूं और पिछले चार दिनों से अपना खाना खुद बना रहा हूं।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, टेस्ट परिणाम सामने आने तक मैं परिवार के साथ ही था। हालांकि, मैं सभी प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन कर रहा था, जैसे हाथ धोना, फेस मास्क पहनना और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंशिंग बनाए रखना। लोगों को इस बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि सर्दी और गई है। लोगों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
खबरों की माने तो, कुछ दिन पहले एक धार्मिक कार्यक्रम में सभी गांव वाले एकत्रित हुए थे। गांव में कम्युनियी ट्रांसमिशन के पीछे यही वजह बताई जा रही है। आसपास के गांवों में भी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं। 

A village tested corona posotive in lahaul spiti himanchal pradesh


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



लखनऊ: गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में बड़ी कार्रवाई, CBI ने सिंचाई विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर को किया गिरफ्तार
हरियाणा में Covaxin का ट्रायल शुरू, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लगवाया टीका

Your email address will not be published. Required fields are marked *