Barack Obama ने कहा भारत के लिए है विशेष स्थान, रामायण-महाभारत सुनकर बीता है बचपन

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (barack obama) का कहना है कि उनके मन में भारत के लिए एक विशेष स्थान है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने बचपन के शुरुआती वर्षों में इंडोनेशिया में रहते हुए हिंदू कथाओं रामायण और महाभारत के महाकाव्य को सुना है। यह बातें उन्होंने अपनी किताब ‘ए प्रोमिस्ड लैंड’ (a promised land) में कही है।
बराक ओबामा (barack obama) ने अपनी ‘ए प्रोमिस्ड लैंड’ (a promised land) पुस्तक में भारत के प्रति आकर्षण के बारे में लिखा है। उन्होंने कहा कि, हो सकता है कि यह उसका (भारत) आकार है (जो आकर्षित करता है), जहां दुनिया की जनसंख्या का छठा हिस्सा रहता है, जहां करीब दो हजार विभिन्न जातीय समुदाय रहते हैं और जहां सात सौ से अधिर भाषाएं बोली जाती हैं। ओबामा ने बताया कि, उन्होंने 2010 में राष्ट्रपति के रूम में भारत की यात्रा की थी और वह इससे पहले कभी भारत नहीं गए। उन्होंने कहा, लेकिन इस देश का मेरी कल्पना में हमेशा विशेष स्थान रहा।
ओबामा ने कहा, इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि इंडोनेशिया में अपने बचपन का कुछ हिस्सा मैंने हिंदू महाकाव्यों रामायण और महाभारत की कथाएं सुनते हुए बिताया या इसका कारण पूर्वी धर्मों में मेरी रुचि हो सकती है या इसका कारण कॉलेज में मेरे पाकिस्ताननी एवं भारतीय मित्रों का समूह है, जिन्होंने मुझे दाल और कीमा बनाना सिखाया और मुझे बॉलीवुड की फिल्में दिखाईं।
ओबामा ने ए प्रोमिस्ड लैंड में 2008 के चुनाव प्रचार अभियान से लेकर राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के अंत में एबटाबाद (पाकिस्तान) में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मारने के अभियान तक की अपनी यात्रा का विवरण दिया है। इस किताब का दूसरा भाग भी आएगा।
Barack Obama said he always held special place for India

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

Leave a Reply

Leave a comment
scroll to top