लखनऊ: ललन कुमार ने गोधना चौराहे पर लगवाया सोलर लाइट, दुकानदारों को मिला अंधेरे से छुटकारा

HomeUncategorized

लखनऊ: ललन कुमार ने गोधना चौराहे पर लगवाया सोलर लाइट, दुकानदारों को मिला अंधेरे से छुटकारा

लखनऊ: जहां सरकार बार-बार दावा करती है कि गांव-गांव, घर-घर बिजली पहुंचा रहे हैं वहीं उसकी पोल लखनऊ के बक्शी का तालाब विधानसभा के गोधना चौराहे पर खुल गई

“मोदी के हाथों होगी नीतीश कुमार की हत्या”
“आप” की सरकार कार्यकाल पूरा नहीं करेगी: प्रशांत भूषण
सऊदी अरब में हत्या के दोषी भारतीय का सिर कलम

लखनऊ: जहां सरकार बार-बार दावा करती है कि गांव-गांव, घर-घर बिजली पहुंचा रहे हैं वहीं उसकी पोल लखनऊ के बक्शी का तालाब विधानसभा के गोधना चौराहे पर खुल गई। गोधना चौराहे पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने से दुकानदारों और राहगीरों को बहुत परेशानी होती थी, ललन कुमार ने अपने दौरे के दौरान दुकानदारों से किया वादा पूरा करते हुए सोलर लाइट लगवा दी, जिससे गोधना चौराहे पर होने वाला अंधेरा मिट गया।

दुकानदार विमलेश मौर्या ने बताया कि ललन भईया ने हम लोगों के जीवन में अंधकार को मिटा दिया, सोलर लाइट लगने से उजाला होने के साथ-साथ हम लोगों की दुकानदारी भी बढ़ गई है।
सोलर लाइट लगने से खुश दुकानदार हिमांशु यादव ने बताया कि किसी नेता ने हम लोगों की परेशानी को नहीं समझा। ललन भईया एक बार में ही हम लोगों की परेशानी को समझा और यहां पर सोलर लाइट लगा दी, जिससे हम लोगों के जीवन में अंधेरा मिट गया और दुकानदारी भी पहले बढ़ गई है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार बक्शी का तालाब इलाके में तेजी से काम करने के लिए ग्रामीणों के बीच खूब चर्चा में हैं, गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उनका निस्तारण भी जल्द से जल्द कर रहे हैं। सोलर लाइट लगवाकर गोधना चौराहे पर अंधेरे को मिटा दिया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: