देश

सियाचीन के लापता जवानों की खोज जारी, सभी दस सैनिकों के नाम जारी

0
Please log in or register to do it.
सियाचीन के लापता जवानों की खोज जारी, सभी दस सैनिकों के नाम जारी - Image 1
सियाचीन के लापता जवानों की खोज जारी, सभी दस सैनिकों के नाम जारी - Image 1
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि 3 फरवरी 2016 को सियाचिन में हुए हिमस्खलन वाले स्थान पर अतिरिक्त विशेष उपकरणों और टीमों की तैनाती के साथ बचाव अभियान जारी है। हिमस्खलन के दौरान लापता हुए हुए दस सैनिकों का विवरण इस प्रकार है-
  • सूबेदार नागेश टीटी, निवासी गांव- तेजूर, जिला- हसन, कर्नाटक।
  • हवलदार इलुमलाई एम, निवासी गांव- दुक्कम पराई, जिला- वेल्लोर, तमिलनाडु।
  • लांस हवलदार एस कुमार, निवासी गांव- कुमानन थोजु, जिला- टेनी, तमिलनाडु।
  • लांस नायक सुधीश बी, निवासी गांव- मोरोईथुरूथ, जिला- कोल्लम, केरल।
  • लांस नायक हनुमानथप्पा कोप्पड, निवासी गांव- बेतादुर, जिला- धारवाड़, कर्नाटक।
  • सिपाही महेश पी.एन., निवासी गांव- एचडी कोते, जिला- मैसूर, कर्नाटक।
  • सिपाही गणेशन जी, निवासी गांव- चोक्काथेवन पट्टी, जिला-मदुरै, तमिलनाडु।
  • सिपाही राम मूर्ति, निवासी गांव- गुडीसतना पल्ली, जिला- कृष्णा गिरि, तमिलनाडु।
  • सिपाही मुश्ताक अहमद एस, निवासी गांव-परनापल्ले, जिला-कुरनूल, आंध्र प्रदेश।
  • सिपाही नर्सिंग सहायक सूर्यवंशी एसवी, निवासी गांव- मसकरवाड़ी, जिला-सतारा, महाराष्ट्र
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
GOOD JOB: ट्रेन में खोया बैग, एक ट्वीट पर रेल मंत्री ने मिनटों में वापस दिलाया
दिल्ली: काम पर लौटे टीचर और डॉक्टर, सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी

Your email address will not be published. Required fields are marked *