IPL AUCTION:युवराज पर भारी पड़े वॉटसन

HomeUncategorized

IPL AUCTION:युवराज पर भारी पड़े वॉटसन

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के नौंवे सीज़न के लिए बेंगलुरू में चल रही नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन की बोली सबसे बड़ी लगी है, जन्हें 9.5 करोड

किरण बेदी ने कहा, उनका वोट मोदी को जाएगा
भारत और फ्रांस के बीच 16 समझौतों पर हस्ताक्षर
ठंड से दो की मौत, NHRC का दिल्ली सरकार को नोटिस

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के नौंवे सीज़न के लिए बेंगलुरू में चल रही नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन की बोली सबसे बड़ी लगी है, जन्हें 9.5 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने खरीदा है।
वहीं आईपीएल के अब तक से सबसे मंहगे खिलाड़ी रहे युवराज सिंह को इस बार सात करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रिकी खिलाड़ी क्रिस मोरिस को दिल्ली डेयरडेविल्स ने सात करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया है उनका बेस प्राइस 50 लाख का था। जबकि न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को कोइ भी खरीददार नहीं मिला।
वहीं धोनी के साथ चैन्नई की तरफ से खेलने वाले तेज़ गेंदबाज़ मोहित शर्मा को पंजाब ने 6.5 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। आशीष नेहरा को सनराइजर्स हैदराबाद ने साढ़े पांच करोड़ में खरीदा है जबकि इंग्लिश बल्लेबाज़ केविन पीटरसन साढ़े तीन करोड़ में पुणे के लिए बिके।
वहीं इशांत शर्मा को पुणे की टीम ने 3.8 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया है, इशांत का बेस प्राइस 2 करोड़ का था।

पिछले सीज़न में साढ़े दस करोड़ में बिके विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक को इस बार गुजरात लायंस ने 2.3 करोड़ में खरीदा है जबकी भारतीय ऑलराउंडर स्टूअर्ट बिन्नी को बैंगलुरू ने 2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।

आपको ये भी बताते हैं कि अब तक कौन कौन से खिलाड़ियों को नहीं मिला है कोइ भी खरीददार
मार्टिन गुप्टिल- न्यूज़ीलैंड
चैतेश्वर पुजारा- भारत
एस बद्रीनाथ- भारत
महेला जयवर्द्धने- श्रीलंका
हाशिम अमला- द.अफ्रीका
जॉर्ज बैली- ऑस्ट्रेलिया 
ये जानिए किसके पास खर्च करने को हैं कितने पैसे

– दिल्ली डेयरडेविल्स के पर्स में सबसे ज्यादा 37.15 करोड़ रुपए हैं। 
– किंग्स इलेवन पंजाब के पास खर्च करने के लिए 23 करोड़ हैं। 
– कोलकाता नाइट राइडर्स 17.95 करोड़, मुंबई इंडियंस 14.4 करोड़, आरसीबी 21.63 करोड़ और हैदराबाद 30.15 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है।
– पुणे और गुजरात के पास खर्च करने के लिए 27-27 करोड़ रुपए हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: