राज्य

चंडीगढ़ में सारेगामापा का टैलेंट हंट रविवार से

0
Please log in or register to do it.
कुलबीर कालसी। चंडीगढ़। ज़ी टीवी का शो ‘सा रे गा मा पा’ भारतीय टेलीविजन पर पहला ऐसा सिंगिंग टैलेंट हंट शो है जिसने बीते दो दशकों में देश को श्रेया घोषाल, कुणाल गांजावाला, शेखर रावजियानी, बेला शेंडे, संजीवनी और कमाल खान जैसे गायन के धुरंधर दिए। यह प्रतिष्ठित मंच हजारों महत्वाकांक्षी गायकों की उम्मीद बना और सीजन दर सीजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया!

अपनी ब्रांड विचारधारा ‘हर लम्हा नई उम्मीद’ के साथ अब एक बार फिर भारत का अग्रणी हिन्दी मनोरंजन चैनल ज़ी टीवी, जिंदगी के हर पल में एक नई उम्मीद लिए दर्शकों को संगीत के नए मायने बताने लौट आया है। हर सीजन में अपनी जबर्दस्त सफलता के बाद अब यह शो एक बार फिर कुछ बेहतरीन आवाजों, नई प्रतिभाओं और युवा ऊर्जावान परफॉर्मर्स की खोज में निकल पड़ा है जो भारतीय संगीत जगत में एक नई हलचल मचा देंगे।

अर्शप्रीत कौर
तो फिर आपको किस बात का इंतजार है? देश के बेहतरीन गायकों की खोज शुरू हो चुकी है। इसी अभियान के तहत ‘सा रे गा मा पा – सुरों का महामंच’ के आॅडिशन रविवार, 17 जनवरी 2016 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, फेज-10, सेक्टर-64, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, चंडीगढ़, पंजाब – 160062 में होंगे। 

आयु वर्ग – 16 से 28 वर्ष। आने वाले दिनों में ज़ी टीवी के टैलेंट खोजी चंडीगढ़, जयपुर, इंदौर, नागपुर, कोलकाता, बेंगलुरु, देहरादून, मुंबई और दिल्ली में आॅडिशन लेंगे। तो यदि आपको लगता है कि आपमें भी गायन प्रतिभा है तो आप आॅडिशन के लिए अपने नजदीकी केन्द्र या शहर में पहुंचें।

अधिक जानकारी के लिए लॉन आॅन करें www.zeetv.com/SRGMP पर या कॉल करें – 7506706934, 7506706925

भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाली संगीत प्रतिस्पर्धा के रूप में इतिहास रचने वाले शो ‘सा रे गा मा पा’ के नए सीजन का चैलेंज जल्द ही ज़ी टीवी पर शुरू होगा।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

चंडीगढ़ में गढ़वाल महिला मोर्चा ने मनाई मकर संक्रांति
राम मंदिर को लेकर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान

Your email address will not be published. Required fields are marked *