Festival देश

लोहड़ी, मकर संक्राति और पोंगल की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्रपति ने शुभकामनाएं दीं

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने लोहड़ी, मकर संक्राति और पोंगल की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को बधाई दी है। ये त्‍योहार क्रमश: 13, 14 और 15 जनवरी को मनाए जाएंगे। 
अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा है, ‘लोहड़ी, मकर संक्राति और पोंगल के शुभ अवसर पर मैं देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं और उनकी सफलता, सुख और समृद्धि की कामना करता हूं। 
चलिए, हम फसलों के इन त्‍योहारों को उमंग और उत्‍साह के साथ मनाएं और सभी लोगों के बीच प्रेम और समझ को बढ़ावा दें। ये त्‍योहार भारत के विभिन्‍न क्षेत्रों और समुदायों को आपसी प्रेम व भाईचारे में बांधे और हमें देश की एकता और प्रगति के लिए काम करने को प्रेरित करें।’



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

BY ELECTIONS: विभिन्न राज्यों में विधान सभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा
रोहित के 171 रनों पर स्मिथ के 149 रन पड़े भारी, पर्थ वनडे हारा भारत

Your email address will not be published. Required fields are marked *