VIRAL VIDEO: किकू शारदा का वो वीडियो देखिए जिसके लिए उन्हे जाना पड़ा था जेल

VIRAL VIDEO: किकू शारदा की वो मिमिक्री, जिसकी वजह से एक ही दिन में दो बार हुई गिरफ्तारी

‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में पलक का किरदार निभाकर घर-घर पहचाने गए कॉमेडियन किकू शारदा को एक मिमिक्री बहुत भारी पड़ी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की नकल उतारने पर उन्हें जेल तक जाना पड़ा। जिस वीडियो पर यह पूरा बवाल हुआ, वह आप नीचे देख सकते हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

किस शो से शुरू हुआ विवाद

किकू ने 27 दिसंबर 2015 को ज़ी टीवी पर दिखाए गए कार्यक्रम ‘जश्न-ए-उम्मीद’ में राम रहीम जैसा भेष बनाकर एक एक्ट किया था। डेरा के अनुयायियों ने इसे अपनी धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया और हरियाणा के कैथल में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 295A के तहत केस दर्ज करा दिया।

गिरफ्तारी, जमानत और फिर गिरफ्तारी

13 जनवरी 2016 को हरियाणा पुलिस ने किकू को मुंबई से गिरफ्तार किया और कैथल की अदालत में पेश किया। अदालत ने पहले उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसी शाम राम रहीम ने ट्वीट किया कि अगर किकू ने माफी मांग ली है तो उन्हें कोई शिकायत नहीं। इसके बाद एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई।

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। जमानत के बाद किकू दिल्ली के लिए निकले ही थे कि रास्ते में फतेहाबाद पुलिस ने उन्हें एक अलग केस में दोबारा पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

किकू ने क्या कहा

रिहा होने के बाद किकू ने पूरे अनुभव को तकलीफदेह और दुखद बताया। उनका कहना था कि एक कलाकार के तौर पर उन्होंने वही किया, जो उन्हें करने को कहा गया था, और किसी की भावना को ठेस पहुंचाना उनका मकसद नहीं था।

क्यों छिड़ी बड़ी बहस

इस गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर कई कलाकार और आम लोग किकू के समर्थन में उतर आए। सवाल उठा कि क्या एक कॉमेडी एक्ट के लिए किसी को जेल भेजना ठीक है। धारा 295A के इस्तेमाल पर भी नई बहस शुरू हो गई।

प्रातिक्रिया दे

Turn on JavaScript to leave a comment.