Election Politics राज्य

यूपी उपचुनाव के तीनों सीटों पर कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवार

0
Please log in or register to do it.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने तीनों सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अल्पसंख्यकों को अपना ‘संदेश’ देने की कोशिश की है।



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने गुरुवार को यहां तीनों प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसमें देवबंद से माविया अली, मुजफ्फरनगर से सलमान सईद और बीकापुर से असद अहमद अंसारी का नाम शामिल है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए ‘फीडबैक’ लेने में जुटी रही कांग्रेस का यह फैसला भविष्य की राजनीति का संकेत माना जा रहा है। पार्टी पहले से ही अपने परंपरागत मतों पर नजर लगाए हुए है। पार्टी नेताओं का कहना है कि तीनों प्रत्याशियों का चयन संबंधित जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर किया गया है।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

नेता जी की गुप्त फाइलें लेने दिल्ली पहुंचे परिजन
पर्यावरण मंत्रालय ने चीनी उद्योग के लिए कड़े मानक बनाये

Your email address will not be published. Required fields are marked *