Crime राज्य

माँ दादू बहुत गंदे हैं…

0
Please log in or register to do it.
ग़ाज़ियाबाद. क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की एक सोसायटी में चल रहे क्रेच में 70 साल के वृद्ध द्वारा चार साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. दरअसल ये क्रेच एक महिला द्वारा ग़ाज़ियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक में चलाया जा रहा था, जिसके 70 वर्षीय ससुर पर ये आरोप लगा है. मंगलवार को इस संबंध में विजयनगर थाने में रेप और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई. पुलिस ने आरोपी वृद्ध अरुण सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है.
क्रेच क्रोसिंग रिपब्लिक के गार्डिनिया सोसाइटी में है और पीडिता के माता-पिता किसी एमएनसी में काम करते थे. पीडिता का स्कूल एक बजे तक होता था उसके बाद इसे क्रेच छोड़ कर ये ऑफिस जाया करते थे. लेकिन जब मंगलवार को जब इसे क्रेच छोड़ने गए तो पीड़िता जोर-जोर से रोने लगी औए कहने लगी कि “दादू बहुत गंदे हैं.” तब जा कर बच्ची कि माँ को आरोपी की हरकतों कि जानकारी मिली. कुछ दिन से बच्ची की तबियत भी ठीक नहीं थी। फिर में मां ने गौर किया किया तो पता चला कि बच्ची के साथ सचमुच कुछ गलत हरकत की गई है।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अरुण सिन्हा प्राइवेट कंपनी से रिटायर्ड है. उसका बेटा निजी कंपनी में जॉब करता है, जबकि बहू हाउस वाइफ है, जो घर में पिछले करीब एक साल से क्रेच चलाती है. ऐसी जगह जहां बच्चों को घर जैसा माहौल और स्नेह दिया जाता है. अमूमन नौकरीपेशा दंपति बच्चों को क्रेच में छोड़कर जॉब पर या बाहर चले जाते हैं. क्रेच में बच्चों की देखभाल और खाने-पीने का इंतजाम होता है. देखभाल करना क्रेचवालों की जिम्मेदारी होती है. इसके लिए उन्हें दंपति पैसे देते हैं.

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

कुशीनगर। पडरौना में लूट
अमेरिकी कांग्रेस में ओबामा का आखिरी भाषण : तबाह करेंगे आईएस को, हम सबसे मज़बूत

Your email address will not be published. Required fields are marked *