राज्य

गोरखपुर में महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 12 घायल

0
Please log in or register to do it.
गोरखपुर| महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों से भरी बस महराजगंज पुरंदरपुर के मनिकौरा के पास घने कोहरे के चलते गडढे में पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। सभी को स्‍थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। 
हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ। सुबह 12 बजे ट्रेवल एजेंट ने दूसरी बस मंगाकार बाकी पर्यटकों को गोरखनाथ मंदिर (गोरखपुर) भेजवाया।महाराष्ट्र के पर्यटकों को लेकर श्रीराम यात्रा कंपनी की बस दो जनवरी को मध्य प्रदेश से निकली थी। गुंजन, अयोध्या, इलाहाबाद, काशी और गोरखपुर होते हुए नौ जनवरी को बस काठमांडू पहुंची। 
वहां पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद सोमवार को पर्यटकों को लेकर लौट रही थी।
देर रात करीब एक बजे पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मनिकौरा के पास पहुंची तो घने कोहरे के कारण ड्राइवर सुभाष को गडढा दिखाई नहीं दिया। उसने गडढे की ओर ही बस बढ़ा दी। देखते ही देखते बस पलट गई। ट्रेवल एजेंट बाला साहब ने बताया कि बस में 40 लोग सवार थे। पशुपतिनाथ से सभी बिहार के गयाजी जा रहे थे। वहां से फिर महाराष्ट्र वापस होने की तैयारी थी। हादसे में बस सवार 12 लोगों को चोट आई है। हादसे के बाद से ही ड्राइवर फरार है।
घायल यात्रियों के नाम
शमाया शेरकर, नासिक 
जाना बाई, उस्मानाबाद-औरंगाबाद
कुसुमबाई, नन्दगांव-नासिक
कमल पवार, नन्दगांव-नासिक
संगीता देवघरे, नासिक
पोपट धनवरे, नन्दगांव-नासिक
जनाबाई, काठे-नासिक
पवरबाई, नन्दगांव-नासिक
मायाबुक, नासिक
कमलबाई, नासिक 
मीराबाई, जलगांव-नासिक
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
बस्ती के लाल को बाल वीरता अवॉर्ड
JOBS & TRAINING: पर्यटन क्षेत्र में केंद्र सरकार की नई पहल

Your email address will not be published. Required fields are marked *