देश

बस्ती के लाल को बाल वीरता अवॉर्ड

0
Please log in or register to do it.
बस्ती| कलवारी के भीमसेन उर्फ सोनू को जान पर खेल कर सरयू नदी से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने वाले को भारत सरकार ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुना है। कक्षा सात में पढ़ने वाले इस बारह वर्षीय बहादुर बच्चे के नाम पुरस्कार की घोषणा होते ही माझा कला गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। पिता राजमन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।सरयू नदी में 16 नवम्बर 2014 को नाव पलटने से 34 लोग डूब गये थे जिसमें 6 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। 
सोनू ने जान की बाजी लगाकर अपनी नाव से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। बच्चे के साहस को देखकर हर व्यक्ति प्रशंसा कर रहा था। सोनू बगल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय वैष्णोपुर मालपुर में कक्षा सात का छात्र है| रविवार को भीमसेन उर्फ सोनू को भारतीय बाल विकास परिषद नई दिल्ली से पत्र मिला है। पत्र के मुताबिक उसे 16-17 जनवरी तक दिल्ली पहुंचना है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाले परेड में शिरकत करने के दौरान ही प्रधानमंत्री उसे राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। सोनू के जाने व आने की व्यवस्था सरकार करेगी। उसके चयन को लेकर गांव में खुशी का माहौल है।


ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
झारखंड: प्रशासनिक सेवा के 59 अधिकारियों का प्रमोशन
गोरखपुर में महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 12 घायल

Your email address will not be published. Required fields are marked *