Crime

मुजफ्फरनगर में भाजपा नगर उपाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या

0
Please log in or register to do it.

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थानाक्षेत्र में नंगला खेपड़ गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नगर उपाध्यक्ष ओमवीर जो सिर्फ 45 वर्ष के थे उन्हें गोलियों से भून दिया। ओमवीर मीरापुर में पुरानी सब्जी मंडी स्थित अपने आवास से अपने गांव नंगला खेप्पड़ जा रहे थे। बदमाशों ने ओमवीर को रास्ते में ही भुम्मा गंगनहर पुल घेर लिया और पीछे से दो गोली मार दी। इसके बाद ओमवीर और बदमाशों के बीच हाथापाई हुई।
खुद को बचाने के लिए ओमवीर ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकाला, लेकिन बदमाशों ने मारपीट कर रिवाल्वर लूट लिया। ओमवीर की रिवाल्वर से ही बदमाशों ने उन्हें चार और गोली मारी और वहां से फरार हो गए। ओमवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्त्रिया शुरू की तो परिजनों ने शव पुलिस से छिन लिया। काफी हंगामे के बाद ग्रामीणों ने शव को मीरापुर हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
सूचना पर सीओ भोपा अजय कुमार और सीओ जानसठ समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। काफी देर बात स्थिति सामान्य हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
आदित्य रॉय और श्रद्धा कपूर करेंगे सगाई
कराची में आतंकवादियों ने फिर किया हमला, पाकिस्तानी फ़ौज ने शुरू की कारवाई

Your email address will not be published. Required fields are marked *