Politics देश

नरेंद्र मोदी पहुंचे पीएमओ, संभाला पदभार

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। सोमवार की शाम प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी काम आज मंगलवार सुबह करीब पौने नौ बजे वह प्रधानमंत्री दफ्तर पहुंचे। वहां उनका वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर औपचारिक रूप से अपना कामकाज संभाल लिया। उन्होंने शाम साढ़े छह बजे अपने मंत्रिमंडल की पहली आधिकारिक बैठक भी बुलाई है।

कई दिन से सुस्त पड़े प्रधानमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारी मंगलवार सुबह आठ बजे ही दफ्तर पहुंच गए। पीएमओ के अधिकारियों को यह साफ संदेश चला गया है कि उन्हें हमेशा कमर कसकर रखनी होगी। हालांकि, पीएमओ में अभी मोदी की पसंद के नए अधिकारियों को ज्वाइन करना बाकी है, लेकिन वे उनकी नियुक्ति का इंतजार किए बिना अपना काम शुरू कर देना चाहते हैं। 
मोदी ने अपने मंत्रिमंडल की पहली आधिकारिक बैठक मंगलवार शाम साढ़े छह बजे बुलाई है। हालांकि अपने मंत्रियों के साथ तो वे इस औपचारिक बैठक से पहले सोमवार की रात को ही बैठक कर लेंगे। रक्षा, विदेश और वित्त जैसे मंत्रालय संभालने वाले प्रमुख मंत्रियों के साथ उनकी बैठकें दिन में भी लगातार होती रहेंगी। प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही साउथ ब्लाक के दूसरे अहम हिस्से यानी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को भी साढ़े सात बजे हाजिर होने को कहा गया है। नए विदेश मंत्री को भी आठ बजे ही अपना पद भार संभाल लेना है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
नरेंद्र मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, देखिये किसे मिला कौन सा विभाग...
नरेन्द्र मोदी के सामने है देश की 10 चुनौतियां जो होगी इनकी पहली प्राथमिकता

Your email address will not be published. Required fields are marked *