कपिल शर्मा को मिली बतौर लीड तीन फिल्मे, लेकिन बंद नहीं कॉमेडी नाईट

कपिल शर्मा को मिली बतौर लीड तीन फिल्मे, लेकिन बंद नहीं कॉमेडी नाईट

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर है। शर्मा ने उन खबरों का अफवाह करार दिया जिनमें कहा गया था कि कपिल का शो “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” बंद होने जा रहा है। कपिल ने सोशल साइट् फेसबुक पर लिखा, कॉमेडी नाइट्स बंद नहीं हो रहा है। चिंता मत करो… यह केवल अफवाह है। सो जस चिल…लव” हालांकि कपिल ने शो का प्रसारण सप्ताह में दो बार किए जाने के बारे में कुछ नहीं कहा। खबरें थी कि फिल्मी करियर पर फोकस करने के लिए कपिल शो को छोड़ सकते है। 

उल्लेखनीय है कि कपिल शर्मा फिल्म “बैंक चोर” से बड़े पर्दे पर एंट्री करने जा रहे है। उन्होंने यशराज बैनर की 3 फिल्में साइन की है। बड़े पर्दे पर काम को लेकर एक्साइटेड कपिल का कहना है कि वे वाईआरएफ बैनर का हिस्सा बनकर खुश है। उनका कॉमेडियन रोल बॉलीवुड में बिल्कुल अलग होगा। उनका कहना है कि “एक एक्टर के रूप में यह मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। मैंने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।” शर्मा ने आगे कहा “यह थ्रिलर कॉमेडी है। मैंने कॉमेडी से पहले कई साल तक सीरियस थियेटर भी किया है। अब 12 साल के ब्रेक के बाद मैं फिर इसे करने जा रहा हूं। इसमें कॉमेडी का भी स्कोप है। यह मेरे फैंस के लिए सरप्राइज होगा।”

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

प्रातिक्रिया दे

Turn on JavaScript to leave a comment.