Entertainment

कपिल शर्मा को महिला आयोग का नोटिस

0
Please log in or register to do it.
अपने शो पर लोगों का मज़ाक उड़ाकर उन्हें और दर्शकों को गुदगुदानेवाले कपिल शर्मा को मुंबई महिला आयोग ने नोटिस भेजा है। उन्हे ये नोटिस उस शिकायत पर भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि कपिल शर्मा ने कलर्स चैनल पर प्रसारित होनेवाले अपने कार्यक्रम कॉमेडी नाइट विद कपिल में एक गर्भवती महिला पर अभद्र टिप्पणी की थी।
5 जनवरी को प्रसारित हुए इस शो में अभिनेत्री हेमामालिनी बतौर मेहमान मौजूद थीं। कपिल ने जिस तरह से गर्भवती महिला का मज़ाक उड़ाया उसे कुछ महिला संगठनों ने गंभीरता से लिया और महिला आयोग में शिकायत की जिस पर महिला आयोग ने कपिल को नोटिस दिया है।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि कपिल ने गर्भवती महिलाओं की बात करते हुए लक्ष्मण रेखा लांघी है और जो बातें कहीं हैं वो काफ़ी आपत्तिजनक हैं।
कलर्स चैनल पर हफ़्ते में दो दिन प्रसारित होनेवाले इस कार्यक्रम को कपिल शर्मा का ही प्रोडक्शन हाऊस के9 प्रोड्यूस करता है।
घूसखोरी नंबर से एक घूसखोर धरा गया, बाकी हो जाओ सावधान!
सियासत में टोपी-टोपी की टक्कर

Leave a Reply