Politics राज्य

भाजपाईयों के मुंह पर थूकने का मन करता है – सोमनाथ भारती

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के सबसे विवादित मंत्रियों में सोमनाथ भारती का नाम शुमार हो चुका है। अरविंद केजरीवाल उनके समर्थन में गृह मंत्रालय के सामने धरना दे रहे हैं, लेकिन रविवा को भारती ने एक और बयान दिया जिस सियासी घमासान और तेज़ हो सकता है।
रविवार को एक सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती ने बीजेपी पर हमला बोला तो ज़ुबान पर काबू नहीं कर सके और कह गये कि इनके मुंह पर थूकने का मन करता है। उन्होंने कहा कि, “बीजेपी के कुछ लोग उन लोगों की तरफदारी कर रहे हैं जिसके कारण युवा गलत राह में जा रहे हैं। मुझे इनको देखकर इनके मुंह में थूकने का मन करता है।”
सोमनाथ भारती ने बीजेपी के दिग्गज नेताओं अरुण जेटली, आरती मेहरा और वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मनीष तिवारी ने कहा अराजकता फ़ैला रहे हैं अरविंद केजरीवाल!
'आप' के 3 सबूत, दिल्ली में विदेशी उड़ा रहे हैं क़ानून की धज्जियां!

Your email address will not be published. Required fields are marked *