Politics

‘आप’ की मांग, मनोहर परिकर बने भाजपा पीएम प्रत्याशी

0
Please log in or register to do it.
पणजी। कल भाजपा पीएम प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि “दिल्‍ली में चुनाव लड़ने वाले केजरीवाल की सादगी सबों को
दीख रही है लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की सादगी मीडिया को नहीं दिखती क्यूंकि ये दिल्ली में नहीं रहते हैं। अगर ये भी दिल्ली में होते तो सारे देश को पता चलता कि इतने पढ़े-लिखे इंसान में भी कितनी सादगी है। लेकिन क्या करें वह गोवा में हैं। मीडिया वालों को दिल्ली के बाहर कुछ दिखता ही नहीं है।” गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के बारे में पहले भी कई भाजपा नेता बयान दे चुके हैं कि “मनोहर परिकर जब स्कूटर से मुख्यमंत्री कार्यालय जाते हैं तो कोई बात नहीं करता लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री जब मेट्रो में चलते हैं तो इसे मीडिया बढ़ा-चढ़ा कर दिखाती है।”
मोदी के इस भाषण का जवाब दिया आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई के प्रवक्ता दिनेश वाघेल ने। उन्होंने कहा कि “गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर को भारतीय जनता पार्टी को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित कर देना चाहिए। क्यूंकि इनमे मोदी से ज्यादा सादगी है।” यह मांग सोमवार को आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई ने की है। दरअसल, पार्टी की ओर से यह उस हमले का पलटवार था, जिसमें नरेंद्र मोदी की ओर से गोवा रैली में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सादगी पर निशाना साधा गया था। पार्टी के प्रवक्‍ता दिनेश वाघेल ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि “अगर बीजेपी के पास साहस है और वह सादगी में भरोसा करती है तो उसे चाहिए कि मोदी को हटाकर पर्रिकर को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए।”
प्रशांत की पीसी हाईजैक ! हिंदू रक्षा दल का हंगामा।
गुजरात में 'आप' के सदस्य बनने की स्पीड सबसे तेज़

Leave a Reply