Business देश

IRCTC ने पेश की नए साल की नई सौगात

0
Please log in or register to do it.

लखनऊ। अगर आप मुंबई व दिल्ली जैसे महानगरों की यात्रा पर जा रहे हैं और आपको ठहरने के लिए होटल नहीं मिल रहा हो तो चिंता की ज़रुरत नहीं। IRCTC की वेबसाइट से आप घर बैठे देश के किसी भी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री के अलावा वहां के होटल की बुकिंग आसानी से कर सकते हैं। 
आईआरसीटीसी की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुक्रवार से शुरू की गई है। अभी यह सेवा मुंबई (सीएसटी), ठाणे और कल्याण रेलवे स्टेशन लिए ही शुरू की गई है। लखनऊ सहित देश के अन्य स्टेशनों के विश्रामालय और डॉरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग एक माह में शुरू हो जाएगी। 
आज भी रेलवे स्टेशनों पर स्थित विश्रामालय और डॉरमेट्री के लिए यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। बहुत स्टेशनों पर जगह खाली होने के बावजूद टीसी रूम में यात्रियों से अधिक रुपये वसूल लिए जाते हैं। इसे देखते हुए ही रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को विश्रामालय और डॉरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू करने का आदेश दिया था। इस सेवा में बुकिंग कराने के लिए आप के पास उस शहर का कन्फर्म या आरएसी टिकट होना ज़रूरी है, वेटिंग लिस्ट टिकट होने पर बुकिंग नहीं हो सकेगी। 
यात्रियों को www.irctc.co.in या railturism.com वेबसाइट खोलना है और वेबसाइट में शहर के स्टेशन का विकल्प चुनने के बाद यात्री को अपना पीएनआर नंबर भरना है और नेट बैंकिंग के अलावा क्रेडिट व डेबिट कार्ड से विश्रामालय व डॉरमेट्री की बुकिंग की जा सकती है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

सलाखों के पीछे तलवार दम्पति ने मनाई शादी की सालगिरह
निजी स्कूलों को हाई कोर्ट का करारा झटका

Your email address will not be published. Required fields are marked *