Politics

मध्य प्रदेश में ‘मोदी’ बांटेंगे चाय!

0
Please log in or register to do it.

इंदौर। आम आदमी पार्टी के प्रभाव से लड़ने के लिए बीजेपी के युवा मोर्चा ने नया तरीक़ा निकाला है। यूथ विंग चेहरे पर मोदी का मास्क लगाकर कॉलेज, हॉस्टेल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड्स पर ‘मोदी चाय’ बेचेगा। इसके लिए बीजेपी युवा मोर्चा ने पूरी तैयारी कर ली है और इसे 26 जनवरी को लॉन्च कर दिया जाएगा।
मोदी का मुखौटा पहले भी प्रचार के लिए काम आया है लेकिन इस बार मोदी के मुखौटे को मोदी चाय से जोड़ दिया गया है और 26 जनवरी से बीजेपी युवा मोर्चा इस अभियान को शुरू करेगा जो एक हफ़्ते तक पूरे राज्य में चलेगा। इस अभियान के तहत आम लोगों को मोदी चाय पेश की जाएगी और उनसे अनुरोध किया जाएगा कि उन नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएं जो अपने शुरुआती दिनों में चाय बेचा करते थे।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोलू शुक्ला ने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है लोगों के बीच में इस तथ्य को रखना ही एक आम आदमी, एक चाय बेचनेवाला बीजेपी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार है। शुक्ला का कहना है कि, “कई लोग आम आदमी के बारे में बात करते हैं लेकिन बीजेपी ने एक आम आदमी को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है।”
शुक्ला ने बताया कि अभियान शुरू होगा तो युवा सुबह के वक़्त में कुछ घंटों तक लोगों को चाय देंगे। इसके लिए ख़ास तौर पर कॉलेज और हास्टलों के गेट पर मोदी के मुखौटे पहने युवाओं को लगाया जाएगा।

आपको बताते चलें कि अमेठी में जब कुमार विश्वास रैली करने पहुंचे थे तो वहां भी नरेंद्र मोदी चाय स्टॉल लगाई गई थी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चाय पिलाई थी। उनका ये कहना था कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उनके घर में मेहमान थे और मेहमानों का स्वागत करना उनका संस्कार है।

गांधी परिवार के करीबी आए कुमार विश्वास के साथ
मल्लिका साराभाई ने कुमार विश्वास को कहा अपरिपक्व

Leave a Reply