Politics

मल्लिका साराभाई ने कुमार विश्वास को कहा अपरिपक्व

0
Please log in or register to do it.
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के स्वघोषित युवा ह्रदय सम्राट और कवि कुमार विश्वास अपने बड़बोलेपन की वजह खुद तो आलोचना झेल ही रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी को भी परेशानी में डाल दिया है। अभी एक ख़ास समुदाय के धर्मगुरु पर किये गए टिप्पणी से विश्वास को फुर्सत मिली ही थी कि अब उनकी पार्टी में हाल में ही शामिल हुई मशहूर नृत्यांगना मल्लिका साराभाई ने उनके एक बयान पर सवाल खड़ा कर दिया है।
दो दिनों पहले ही आम आदमी पार्टी से जुड़ी मशहूर नृत्यांगना मल्लिका साराभाई ने कुमार विश्‍वास के रुख को लेकर सवाल खड़े किये हैं। मल्लिका साराभाई ने कहा है कि उन्होंने कुमार विश्र्वास कि यूट्युब पर कुछ क्लिप्स देखी हैं जिस पर उन्हें आपत्ति है। कुमार विश्र्वास ने औरतों, अल्पसंख्यकों और समलैंगिक महिलाओं के लिए जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है उससे साराभाई को एतराज है और उन्‍होंने कुमार विश्वास को अपरिपक्व कहा है। 
अभी तक तो कुमार विश्वास को दूसरे पार्टी के नेताओं के सवाल का जवाब देना पड़ रहा था। लेकिन अब अपनी ही पार्टी में चौतरफा घिरते कुमार विश्वास ने अपने पक्ष में सफाई पेश की है। कुमार विश्वास ने कहा है कि “इंटरनेट पर मेरे भाषणों को काट-छांट कर पेश किया गया है। इसके पीछे मुझे राजनीतिक दलों की साजिश दिख रही है जो मुझे बस बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।” देखना दिलचस्प होगा की अब पार्टी अपने ही सदस्य द्वारा लगाये गए आरोपों से कुमार विश्वास को कैसे बचाती है।
मध्य प्रदेश में 'मोदी' बांटेंगे चाय!
दिल्ली में क्लीनस्वीप करेगी आप, मोदी हैं पसंदीदा पीएम - सर्वे

Leave a Reply