Cricket

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज में किया क्लीन स्वीप, 5-0 से सीरीज़ पर क़ब्ज़ा

0
Please log in or register to do it.
Australia had set England
इंग्लैंड की ओर से माइकल कारबैरी ने 43, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 42 और बेन स्टोक्स ने 32 रन बनाए। कप्तान एलिस्टर (7), केविन पीटरसन (6), गैरी बैलेंस (7), जेमी बेयर्सटो (0), स्कॉट बार्थविक (4) तो दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। इयान बेल (16) भी विकेट पर ज़्यादा देर टिक न सके।
दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 140 रन बनाए थे। क्रिस रोजर्स 73 और जॉर्ज बेले 20 रनों पर नाबाद लौटे थे। मेजबान टीम ने दूसरी पारी में 276 रन बनाए। रोजर्स ने तीसरे दिन इस सीरीज का तीसरा शतक पूरा किया। उन्होंने 119 रन बनाए। रोजर्स और बेले ने पांचवें विकेट के लिए 109 रन जोड़े। बेले ने 74 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 46 रन बनाए। इसके बाद ब्रैड हेडिन ने 28 रनों की पारी खेली। रोजर्स का विकेट 255 रनों के कुल योग पर गिरा। रोजर्स ने 169 गेंदों पर 15 चौके जड़े।
इंग्लैंड की ओर से अपना पहला टेस्ट खेल रहे बॉर्थविक तीन विकेट लिए जबकि जेम्स एंडरसन, बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड को दो-दो सफलता मिली। पहले टेस्ट खेल रहे लम्बे कद के तेज गेंदबाज बॉयड रेनकिन ने भी एक सफलता हासिल की।
इंग्लैंड के हाथों 4 साल बाद एशेज़ फिसला है। हालांकि तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज करते ही कंगारूओं ने इस पर क़ब्ज़ा कर लिया था लेकिन लगता था कि कम से बाकी बचे 2 टेस्ट जीतकर अंग्रेज़ अपनी इज्ज़त बचा लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मेलबर्न और सिडनी में हार के साथ इंग्लैंड ने अपनी इंज्ज़त कंगारूओं के क़दमों डाल दी।
सपा ने यूपी में खेला मुस्लिम कार्ड, नेताओं पर से हटेंगे सभी केस
जाओ 500 वोटरों के साइन लाओ, फिर मिलेगा AAP का टिकट

Your email address will not be published. Required fields are marked *