राज्य

भारती के छापे पर कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

0
Please log in or register to do it.
एक स्थानीय अदालत ने गत सप्ताह दक्षिण दिल्ली में कथित तौर पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के नेतृत्व में मारे गए छापे के बारे में गुरुवार को पुलिस को प्रगति रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया। अदालत ने इस घटना से संबंधित एक अन्य अफ्रीकी की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को यह निर्देश दिया। यह महिला चाहती है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए।
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट चेतना सिंह ने पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दक्षिण से 15-16 जनवरी की रात की उस घटना की की गई जांच के संबंध में रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया जिसमें तीन अन्य विदेशी महिला भी कथित तौर पर पीड़ित हैं। अदालत ने कहा कि डीसीपी दक्षिण को 25 जनवरी तक रिपोर्ट दायर करनी चाहिए।
अफ्रीकी महिला आधी रात में मारे गए छापे के संबंध में अलग प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया जबकि इससे पहले एक अन्य विदेशी महिला ने गत सप्ताह अदालत से इसी तरह के राहत की मांग की थी। दिल्ली पुलिस ने पहली याचिका के आधार पर 19 जनवरी को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला पहले ही दर्ज कर लिया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
मोदी के सवाल पर शंकराचार्य ने पत्रकार को मारा थप्पड़
जया बच्चन को राज्यसभा भेजना मेरी गलती थी: अमर सिंह

Your email address will not be published. Required fields are marked *